-
Priyanka Gandhi Robert Vadra Love Story: प्रियंका गांधी भारतीय राजनीति का चर्चित चेहरा हैं। नेहरू परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह वह भी राजनीति में सक्रिय हैं। प्रियंका गांधी ने 18 फरवरी 1997 को रॉबर्ट वाड्रा संग शादी रचाई थी। जानिए दोनों की प्रेम कहानी।
-
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा एक साथ स्कूल में पढ़ा करते थे। आउटलुक मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि जब वह 13 साल की थीं तब पहली बार रॉबर्ट से मिली थीं।
-
रॉबर्ट की बहन मिशेल प्रियंका गांधी की दोस्त थीं। उन्होंने ही रॉबर्ट और प्रियंका की मुलाकात करवाई थी।
-
प्रियंका और रॉबर्ट स्कूल में अच्छे दोस्त बन गए थे। प्रियंका गांधी के मुताबिक उनके फैमिली बैकग्राउंड को जानते हुए भी रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें कभी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया।
-
रॉबर्ट वाड्रा की यही बात प्रियंका को काफी पसंद आई थी। दोस्त धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी।
-
1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद लंबे समय तक प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा दूर रहे।
-
कुछ सालों बाद प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा फिर से मिले और अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के लिए आगे बढ़े।
-
18 फरवरी 1997 को दिल्ली में धूमधाम से रॉबर्ट और प्रियंका ने शादी रचाई। 25 साल की इस शादी में दोनों के दो बेटे हैं।
-
प्रियंका गांधी कहती हैं कि रॉबर्ट की जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वो है उनका डाउन टू अर्थ व्यवहार। अब तक मैं जितने लोगों से मिली हूं, वो उनमें सबसे ज्यादा साफ दिल वाले इंसान हैं।
-
प्रियंका ने कहा था कि.मैं सोचती हूं कि जिस तरीके से रॉबर्ट हमारी जिंदगी को संभालते हैं, वो लाजवाब है। शादी के इतने सालों बाद एक पत्नी अपने पति से इससे ज्यादा और क्या उम्मीद कर सकती है।
-
Photos: Priyanka Gandhi Instagram and Social media
