-
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मेट गाला में अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल की जा रही हैं। हालांकि इस इवेंट में जितने भी सेलेब्स ने भाग लिया था सभी अजीबो-गरीब से अवतार में दिखाई दिए लेकिन देसी गर्ल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क में मंगलावर (7 मई) को मेट्रोपोलिटन म्यूजिम ऑफ आर्ट में आयोजित किया गया था, जहां प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं। इस दौरान निक जोनस भी अलग ही लुक में दिखाई दिए। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कोई पहली स्टार नहीं जो अपने अनोखे अवतार को लेकर चर्चा में हैं। उनसे पहले एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी तमाम दफा अपने लुक को लेकर ट्रोल की जा चुकी हैं। यहां हम आपको रेखा की वो तस्वीरें दिखा रहे हैं जिनके जरिए वह आलोचकों के निशाने पर आईं। देखिए एवरग्रीन एक्ट्रेस की तस्वीरें। (All Pics- Social Media)
-
तस्वीर सालों पुरानी है, जिसमें रेखा काफी यंग दिख रही हैं। इसमें उनकी ओरिजनल ब्यूटी कहीं नहीं दिख रही।
-
इस तस्वीर में तो रेखा पहचान में ही नहीं आ रही हैं। न्यूड मेकअप रेखा पर बिल्कुल नहीं जच रहा।
-
यह भी रेखा के यंग डेज की तस्वीर है, जिसमें एवरग्रीन एक्ट्रेस अपने अतरंगी स्टाइल में दिख रही हैं।
-
अगर रेखा भी मेट गाला में शामिल होतीं तो उनका अंदाज-ए-बयां भी जुदा होता।
