क्वांटिको के 2 सीजन पूरे कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब इन दिनों सीजर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। क्वांटिको सीजन 3 की झलक प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर क्वांटिको 3 के शूटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और क्वांटिको 3 में काम करने वाले वाकी हॉलीवुड स्टार्स अपने-अपने काम में बिजी दिख रहे हैं। प्रियंका अपने को-स्टार एलन पॉवेल के साथ रोमांटिक सीन शूट कर रही हैं। शूटिंग सेट की ये तस्वीर बेहद खूबसूरत हैं। इसमें नीला आसमान और हरियाली दिख रही है। ये तस्वीर प्रियंका ने 3 घंटे पहले ही शेयर की है, जिस पर अब तक 179,546 लाइक्स आ चुके हैं। (Photo Source- Instagram) आज यानी 10 अप्रैल से प्रियंका के अंग्रेजी शो क्वांटिको 3 के 17 दिन रह गए हैं। 26 अप्रैल से यह शो टीवी पर आने लगेगा। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर दी है। (Photo Source- Instagram) -
एबीसी की कहानी पर बने इस शो की सीरीज के 2 सीजन में प्रियंका अब तीसरी में भी चैलेजिंग भूमिका निभा रही हैं। इंटरनेशल सर्किट में प्रियंका की बढ़ी लोकप्रियता और उनको मिले कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं लिहाजा अब तीसरा सीजन भी जल्द शुरू हो रहा है।(Photo Source- Instagram)
आपको बता दें कि क्वांटिको के पहले दो सीजन में 22 एपिसोड में प्रियंका शामिल थीं लेकिन इस बार वो 13 में ही होंगी। क्वांटिको 3 में प्रियंका अंडर कवर एजेंट बनी हैं, जो तीन साल से अपना काम गुप्त तरीके से कर रही हैं। उनकी जिंदगी खुशहाल और रोमांटिक चलती है। (Photo Source- Instagram) -
सीजन 3 में भी प्रियंका फुल रोमांस करते दिखाई देंगी। जैसा कि उन्होंने ये तस्वीर शेयर करके जाहिर कर दिया है। (Photo Source- Instagram)
-
सीजन 3 की शूटिंग वाली तस्वीरों को देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका इस बार लग्जोरियस लाइफ जीते दिखाई देंगी। (Photo Source- Instagram)
-
प्रियंका इन दिनों आयरलैंड में शूटिंग कर रही हैं। (Photo Source- Instagram)
-
इससे पहले वह अपनी टीम के साथ न्यूयॉर्क में शूटिंग कर चुकी हैं। (Photo Source- Instagram)
-
प्रियंका इस शो के चलते बॉलीवुड प्रोजेक्ट को भी अपने हाथों में नहीं लेती हैं। (Photo Source- Instagram)
-
क्वांटिको 3 के स्टार्स के साथ प्रियंका चोपड़ा। (Photo Source- Instagram)
-
तस्वीर प्रियंका ने सोमवार को शेयर की और कैप्शन में लिखा डियर स्प्रिंग कहां हो?(Photo Source- Instagram)
-
खूबसूरत नेचर के बीच मुस्कुराती हुईं प्रियंका चोपड़ा। (Photo Source- Instagram)
