-
क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा जल्द फ्लॉन्ट मैग्जीन के लेटेस्ट इश्यू के कवर पेज पर नजर आने वाली हैं। कवर पेज पर प्रियंका ब्लू शेड में एक वेल्वेट एट्रो ड्रेस और साथ में क्रोसेट से इंस्पायर्ड प्राडा ब्रैंड की बेल्ट लगाए दिख रही हैं।
-
फ्लॉन्ट मैग्जीन के लिए प्रियंका का यह फोटोशूट फोटोग्राफर फ्रेड्रिक ने किया है। कवर पेज पर सबका ध्यान खींच रही देसी गर्ल की स्टनिंग ब्लू ड्रेस डिजाइनर जो कोस्टेलो ने डिजाइन की है।
-
प्रियंका चोपड़ा ने मैग्जीन के लिए कराए गए फोटोशूट का पहला लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका की एक तस्वीर को 228 हजार लाइक्स मिले हैं।
-
प्रियंका चोपड़ा का कॉन्फिडेंस उन्हें कहीं ज्यादा सेक्सी और बोल्ड लुक दे रहा है। आप खुद ही देखिए कवर पेज पर प्रियंका के एक्सप्रेशन किसी को भी अट्रैक्ट कर सकते हैं।
