-
सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बार फिर से चर्चा में हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल के 18 अगस्त को हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से सगाई कर ली है और जल्द ही वह शादी के मूड में भी हैं। सगाई के बाद से दोनों अपनी एक अलग ही दुनिया बनाने में बिजी हैं, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में निक जोनस ने अपनी मंगेतर प्रियंका चोपड़ा को एक आलीशान घर गिफ्ट किया है। निक ने प्रियंका के लिए कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में नया घर खरीदा है। इस घर की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 48 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस नए घर से साफ तौर पर जाहिर होता है कि देसी गर्ल शादी के बाद भारत में नहीं रहेंगी। यहां हम आपको देसी गर्ल नए घर की शानदार तस्वीरें दिखा रहे हैं। (all Photo Source: The MLS.com)
-
निक ने इस घर को डिजाइन करवाने के लिए स्पेस इंटरनेशनल नाम की एक आर्किटेक्चर कंपनी की सहायता ली है।
-
घर के हर लिविंग रूप से अंदर से बाहर का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।
-
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का यह घर 4,129 sq. फीट का है।
-
इस आलीशान घर में 5 बेडरूम, 4 बाथरूम और एक बहुत ही बड़ा ओपन पूल भी है।
-
निक जोनस- प्रियंका चोपड़ा के नए घर का किचिन भी बेहद शानदार है।
-
इस घर में चारों ओर देसी गर्ल को खूबसूरत हरियाली नजर आएगी।
-
इस शानदार बंगले के सभी लिविंग रूम का इंटीरियर भी काफी शानदार है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का एक अपना घर न्यूयॉर्क में भी है।
बताया जा रहा है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा 30 नवंबर को शादी कर सकते हैं। दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग राजस्थान के जोधपुर में होगी, जहां पर तीन दिन तक फंक्शन चलेंगे। हालांकि अब तक निक और प्रियंका की ओर से किसी तरह का ऑफीसियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
