बॉलीवुड से लेकर इंग्लिश फिल्मों और शोज में अपने नाम का परचम लहरा रहीं प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की शादी को 2 माह पूरे हो चुके हैं लेकिन हनीमून का सिलसिला अब भी जारी है। शादी के बाद से अब तक दोनों ने अपने-अपने काम से ब्रेक लिया हुआ है और वेकेशन को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक जोनस की कुछ ताजा तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बर्फीले पहाड़ों पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बार की वेकेशन में प्रियंका और निक के फैमिली मेंबर्स भी साथ दिख रहे हैं। गौरतलब है कि 1 और 2 दिसंबर को दोनों ने जोधपुर के उमैद भवन में कैथोलिक और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। तब से दोनों लंबी छुट्टियों पर हैं और अपनी मैरिड लाइफ को खूबसूरती से जी रहे हैं। देखिए प्रियंका और निक जोनस की winter diaries की तस्वीरें। (All Pics- NP globaldomination instagram) -
बता दें कि शादी के बाद पहली ट्रिप पर निक जोनस और प्रियंका अकले गए थे और इसके बाद दोनों अपने परिवार के लोगों के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं।
-
तस्वीरों में निक जोनस के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर के अलावा उनके परिवार के बच्चे भी साथ दिख रहे हैं।
इस ट्रिप पर प्रियंका के साथ म्यूजिक डायरेक्टर चेस फोस्टर, एक्टर कॉर्ड ओवरस्ट्रीट और स्टाइलिस्ट दिव्या ज्योती के अलावा उनकी मां मधु चोपड़ा भी हैं। -
मां मधु चोपड़ा के साथ बर्फ में मस्ती करतीं प्रियंका चोपड़ा।
-
मां और अपने परिवार की एक बच्ची के साथ देसी गर्ल।
