रातोंरात करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकीं साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। इस बार भी प्रिया प्रकाश अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में प्रिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पहले से काफी अलग लग रही हैं। तस्वीर Zee Keralam के लॉन्चिंग कार्यक्रम की हैं। जहां पर प्रिया अलग ही लुक में नजर आईं। इस इवेंट में वैसे तो तमाम हस्तियों ने शिरकत की लेकिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन प्रिया ही बनीं। 1 घंटे पहले शेयर की तस्वीर पर अब 170,253 लाइक्स आ चुके हैं। वहीं इसके अलावा भी उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। (All pics- Instagram) -
लेमन ग्रीन कलर की इस डिजाइनर ड्रेस में प्रिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। बड़े इयरिंग के साथ हाथ में छोटा क्लच उन्हें और भी गॉर्जियस लुक दे रहा है।
जैसा की आप सभी जानते ही हैं कि प्रिया अदाओं की क्वीन हैं। प्रिया की एक आंख मारने वाली अदा से वह पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं। वह हर इवेंट में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती हैं। -
जितने प्यारे प्रिया के फीचर हैं उतनी ही प्यारी उनकी स्माइल भी है। वह अपनी मुस्कान से हर किसी को लुभा सकती हैं।
-
तस्वीरों में उनके ताजा लुक को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह पहले से काफी ग्लैमरस दिखने लगी हैं।
-
प्रिया के इंस्टाग्राम पर अगर उनकी पुरानी तस्वीरें देखें तो मालूम चलता है कि अब उनका ड्रेसिंग भी काफी डवलप हुआ है।
-
प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन ही अपने नए-नए लुक में दिखती हैं।