• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. prince harry meghan markle marriage beautiful royal wedding dresses royal couples see photos wore

ब्र‍िटेन की शाही शादी में भारत से भी जाएगी पोशाक, देख‍िए इन शाही जोड़ों की वेड‍िंग ड्रेस

विंडसर घराने का शाही रहन-सहन हमेशा से दुनियाभर के लिए आकर्षण और जिज्ञासा का केंद्र रहा है। अब इस परिवार के चाहनेवालों और अभिनेत्री मेगन के फैन्स को यह बेसब्री खाए जा रही हैं कि आखिर शाही कपल की वेडिंग ड्रेस क्या होगी? मीडिया में भी इस बात को लेकर खासी चर्चा है।

By: जनसत्ता ऑनलाइन
May 18, 2018 15:15 IST
हमें फॉलो करें
  • ब्रिटेन के शाही परिवार के एक और राजकुमार हेनरी चार्ल्स ऐल्बर्ट डेविड (हैरी) हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मार्कले संग 19 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हैरी वेल्स के राजकुमार चार्ल्स और वेल्स की ही दिवंगत राजकुमारी डायना के सबसे छोटे बेटे और कैंब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम्स के छोटे भाई हैं। शाही परिवार में उत्तराधिकार के मामले में हैरी का नंबर पांचवां है। विंडसर घराने का शाही रहन-सहन हमेशा से दुनियाभर के लिए आकर्षण और जिज्ञासा का केंद्र रहा है। अब इस परिवार के चाहनेवालों और अभिनेत्री मेगन के फैन्स को यह बेसब्री खाए जा रही हैं कि आखिर शाही कपल की वेडिंग ड्रेस क्या होगी? मीडिया में भी इस बात को लेकर खासी चर्चा है। लेकिन अभी तक किसी को सुराग नहीं लगा है कि प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन शादी के दिन क्या पहनेंगे। हैरी को अपनी ड्रेस चुनने के लिए भले ही परेशानी न हो, लेकिन अभिनेत्री मेगन यहां पशोपेश में जरूर पड़ सकती हैं, क्योंकि वेडिंग ड्रेस चुनते वक्त उन्हें हॉलीवुड से इतर शाही परिवार की अब तक की बहुओं की ड्रेस को ध्यान में रखना होगा। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि मेगन, जो कि एक अभिनेत्री हैं, वह शाही परिवार के पारंपरिक अटायर के साथ लेटेस्ट फैशन का कैसे ध्यान रखती हैं। (फोटो- एपी और रॉयटर्स)
    1/8

    ब्रिटेन के शाही परिवार के एक और राजकुमार हेनरी चार्ल्स ऐल्बर्ट डेविड (हैरी) हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मार्कले संग 19 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हैरी वेल्स के राजकुमार चार्ल्स और वेल्स की ही दिवंगत राजकुमारी डायना के सबसे छोटे बेटे और कैंब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम्स के छोटे भाई हैं। शाही परिवार में उत्तराधिकार के मामले में हैरी का नंबर पांचवां है। विंडसर घराने का शाही रहन-सहन हमेशा से दुनियाभर के लिए आकर्षण और जिज्ञासा का केंद्र रहा है। अब इस परिवार के चाहनेवालों और अभिनेत्री मेगन के फैन्स को यह बेसब्री खाए जा रही हैं कि आखिर शाही कपल की वेडिंग ड्रेस क्या होगी? मीडिया में भी इस बात को लेकर खासी चर्चा है। लेकिन अभी तक किसी को सुराग नहीं लगा है कि प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन शादी के दिन क्या पहनेंगे। हैरी को अपनी ड्रेस चुनने के लिए भले ही परेशानी न हो, लेकिन अभिनेत्री मेगन यहां पशोपेश में जरूर पड़ सकती हैं, क्योंकि वेडिंग ड्रेस चुनते वक्त उन्हें हॉलीवुड से इतर शाही परिवार की अब तक की बहुओं की ड्रेस को ध्यान में रखना होगा। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि मेगन, जो कि एक अभिनेत्री हैं, वह शाही परिवार के पारंपरिक अटायर के साथ लेटेस्ट फैशन का कैसे ध्यान रखती हैं। (फोटो- एपी और रॉयटर्स)

  • 2/8

    मजे की बात यह भी है कि मुंबई के दफ्तरों में खाना सप्लाई करने वाले डब्बावालों ने इस खास कपल के लिए ट्रेडिशनल महाराष्ट्रियन वेडिंग ड्रेस तैयार की है, जो कि उपहार स्वरूप दी जाएगी। दरअसल डब्बावालों का शाही परिवार के साथ खास रिश्ता है। यह रिश्ता तब पनपा था जब हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने डब्बाबालों को अपनी शादी का निमंत्रण दिया था। प्रिंस चार्ल्स डब्बावालों के काम से खासे प्रभावित थे। तब से डब्बाबाले भी शाही परिवार को अपना रिश्तेदार मानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डब्बावालों ने इस दिन जरूरतमंदों को फ्री भोजन मुहैया कराने की भी बात कही है। प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन मार्कले की शादी के करीब 600 आधिकारिक निमंत्रण दिए गए हैं, इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं, क्योंकि हॉलीवुड में काम करने के दौरान मेगन से उनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। हैरी और मेगन की शाही शादी के इस मौके पर पूर्व में ब्रिटिश राजपरिवार से इतर हुईं कुछ शाही शादियां और उनमें कपल्स पहनावे पर ध्यान जाना लाजमी है। तो आइए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कुछ शाही जोड़ों की शाही वेडिंग ड्रेसेज। नीदरलैंड के दिवंगत राजकुमार फ्रिसो और उनकी पत्नी मैबेल की शादी 2004 में हुई थी। इस मौके पर राजकुमारी ने लंबी स्लीव वाली डबल फेस डचेस सैटिन गाउन पहनी थी, गाउन की चमकदार स्कर्ट में 248 बो गूथी गई थी। राजकुमारी ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए ऐसी वेडिंग ड्रेस पहनी थी। (फोटो- रॉयटर्स)

  • 3/8

    2011 में सायन सायन-विटजेंस्टीन-बर्लेबर्ग की राजकुमारी अलेक्जेंडर जोहानसमान के साथ वैवाहिक बंधन में बंधी थीं। कई लोग उनकी गाउन संभालने के लिए लगे थे। (फोटो- रॉयटर्स)

  • 4/8

    वोडेयार शाही परिवार के वंशज यदुवीर कृष्णदत्ता अपनी पत्नी त्रिशिका कुमारी सिंह के साथ। 27 जून 2016 में मैसूर अंबा विलास पैलेस में दोनों की शादी हुई। राजस्थान के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली त्रिशिका ने इस मौके पर कांजीवारा सिल्क सांड़ी और टेंपल जूलरी पहनी थी। (फोटो- Yaduveer Krishnadatta Chamaraja Wodeyar/FacebookYaduveer Krishnadatta Chamaraja Wodeyar/Facebook)

  • 5/8

    13 अक्टूबर 2011 में विवाह बंधन में बंधे भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक और रानी जस्टिन पेमा पारंपरिक वेडिंग ड्रेस में। (फोटो – रॉयटर्स)

  • 6/8

    जापान की राजकुमारी मसाको 9 जून 1993 को जापान के क्राउन प्रिंस नरुहितो के संग वैवाहिक बंधन में बंधी। इस मौके पर राजकुमारी ने जुनी हितो पहनी थी, जिसे 12 परतों वाली पारंपरिक ड्रेस के तौर पर जाना जाता है। (फोटो- रॉयटरर्स)

  • 7/8

    ब्रनेई का रॉयल कपल। अप्रैल 2015 में हुई शादी में राजकुमार अब्दुल मलिक अपनी पत्नी संग फोटोग्राफरों को पोज देते हुए। (फोटो- रॉयटर्स)

  • 8/8

    स्पेन के क्राउन प्रिंस फेलिप और उनकी पत्नी लेटिजिया ओर्टिंज। दोनों की शादी मैड्रिड के रॉयल पैलेस में 22 मई 2004 में हुई थी। (फोटो- रॉयटर्स)

अपडेट
दौलत से नहीं, दुआओं से अमीर: रतन टाटा की 14 अनसुनी कहानियां
‘मासूम’ फिल्म के सेट पर इस एक्टर से दूरी बनाकर रखती थीं शबाना आजमी, अब सामने आई वजह
4 साल की उम्र में हुआ था अगवा, 21 साल बाद मिले असली माता-पिता; फिर चीनी युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, जिसने दुनिया को कर दिया सन्न
कम मेहनत, जबरदस्त स्वाद… घर पर इस तरह बनाएं मूंगफली और तिल की स्वादिष्ट बर्फी
Indian Railways: टिकट बुकिंग से नई ट्रेनों तक, 2026 में रेलवे के 10 सबसे बड़े बदलाव
छात्रा की जन्मदिन पार्टी में हंगामा, दो मुस्लिम लड़कों पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
13 जनवरी से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 12 महीने बाद शुक्र करेंगे मकर राशि में प्रवेश, आकस्मिक धनलाभ के योग
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Delhi Teachers Training 2026: SCERT ने NISHTHA, CPD और Nano Courses दोबारा शुरू किए
‘मेरे साथ अक्सर छेड़छाड़ होती थी’, मालती चाहर ने किया चौंकाने वाले खुलासा, इस बीमारी से पीड़ित हैं ‘बिग बॉस 19’ फेम कंटेस्टेंट
कीवी खाने से दूर होंगी ये परेशानियां, गैस, एसिडिटी और Constipation से भी मिलेगा छुटकारा, फायदे जान आप खुद हो जाएंगे हैरान
दिग्विजय सिंह को मिला शशि थरूर का साथ, कांग्रेस संगठन और अनुशासन के मुद्दों पर कह दी बड़ी बात
फोटो गैलरी
10 Photos
60 साल के हुए सलमान खान: कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के भाईजान? जानिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन
1 day agoDecember 27, 2025
8 Photos
फिट रहना है आसान, रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से बदल जाएगी सेहत, दिल भी रहेगा हेल्दी
2 days agoDecember 26, 2025
8 Photos
जनवरी 2026 में मचने वाला है घमासान, सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं ये 7 फिल्म
2 days agoDecember 26, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US