-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस साल खेल, मनोरंजन, साहित्य जगत के अलावा दूसरे क्षेत्रों में योगदान देने वाली ऐसी हस्तियों को भी पद्म सम्मान से नवाजा जिनके नाम से अब तक हम सभी अंजान हैं। पद्म अवॉर्ड पाने वाली कुछ ऐसी हस्तियां भी हैं जिनके नाम आपने आज से पहले शायद ही कभी सुने होंगे। इस साल समाज में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाली ये हस्तियां राष्ट्रपति से सम्मान पाकर काफी खुश नजर आईं। सम्मान पाने वाली शख्सियत देश के विभिन्न राज्यों से ताल्लुक रखती हैं। राष्ट्रपति भवन में पद्म सम्मान के दौरान पीएम मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, रवि शंकर प्रसाद, राजनाथ सिंह जैसे तमाम नेता मौजूद रहे। 11 फरवरी को 47 लोगों ने पद्म सम्मान को प्राप्त किया और बाकी 56 हस्तियां 16 मार्च को सम्मानित की जाएंगी। बता दें कि इस बार पद्म पुरस्कारों के लिए करीब 50 हजार नाम आए थे, जो कि 2014 के मुकाबले कहीं ज्यादा थे। इस साल अवॉर्ड से सम्मानित होने के लिए 112 लोगों के नामों का चयन किया गया था। यहां हम आपको पद्म सम्मान पाने वाली उन शख्सों के बारे में बता रहे हैं जो समाज में अपना बेहतर योगदान दे रहे हैं लेकिन अपने परिचय के लिए मोहताज हैं। चलिए डालते हैं इन गुमनाम हस्तियों पर एक नजर। (All pics- @rashtrapatibhvn)
-
Carnatic म्यूजिक के लिए कदमपुतरामदम गोपालन तंत्री जयन पद्मश्री से सम्मानित हुए।
-
वल्लभभाई वासराभाई मारवानिया को एग्रीकल्चर में अपने अहम योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिला। वल्लभभाई जूनागढ़ से ताल्लुक रखते हैं।
-
गुजरात की रहने वाली मुक्ताबेन पंकजकुमार दगली को समाज में अहम योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिला। ब्लाइंड महिलाओं के लिए संस्था की संस्थापक मुक्ताबेन पंकजकुमार दगली ने1996 में नेत्रविहीन महिलाओं के लिए संस्था का गठन किया था।
-
समाज में पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के लिए तमिलनाड़ु की एनवायरमेंट एक्टिविस्ट जमुना पद्म श्री से सम्मानित हुईं।
बिहार के शिकारपुर से भाजपा विधायक भागीरथी देवी को समाज सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। -
साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने के लिए गणपत आई पटेल को यह सम्मान मिला।
-
बिहार के नेता हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण सम्मान मिला।
-
राजकुमारी देवी उर्फ 'किसान चाची' को खेती में अपना दमखम दिखाने के लिए पद्मश्री सम्मान मिला।
ओडिशा के रहने वाले देवरपल्ली प्रकाश राव को सामाजिक कार्य-किफायती शिक्षा में योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिला।