-
वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज को कौन नहीं जानता? उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। वे वृंदावन में ही रहते हैं और उनके भजन एवं सत्संग को सुनने के लिए दूर-दू से लोग आते हैं। उनकी गिनती राधारानी के परम उपासकों और देश के फेमस संतों में होती है। प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन में राधारानी के भजन-कीर्तन करते हैं।
-
वो भजन मार्ग व कथा के द्वारा मोक्ष प्राप्ति का ज्ञान जेते हैं। अपने प्रवचन के दौरान वह हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताते हैं। इसी के साथ उन्होंने एक पति की उन पांच गलत आदतों के बारे में भी बताया है, जिसकी वजह से उसे जीवन भर पछताना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं उन गलत आदतों के बारे में जो तुरंत छोड़ देना ही फायदेमंद है।
-
पत्नी को बोझ समझना
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जो पति अपनी पत्नी को बोझ समझते हैं उनके घर में कभी भी सुख-शांति नहीं रहती है। -
बच्चों में भेदभाव करना
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि जिस घर में बेटी के जन्म पर मातम होता है उस घर में कभी खुशी नहीं आती। माता-पिता को हमेशा अपने बच्चों को बराबर प्यार देना चाहिए। अगर माता-पिता अपने बच्चों के साथ भेदभाव करते हैं तो देवी-देवता उनसे नाराज रहते हैं। -
पत्नी का अपमान करना
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता बहुत नाजुक होता है। यदि कोई पति अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करता और बात-बात में उसे अपशब्द बोलता है, तो वह पाप करता है। इसके अलावा देवी-देवता भी उससे नाराज रहते हैं, जिसके कारण उसके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आती रहती हैं। -
पत्नी को खर्च करने के लिए पैसे न देना
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, पति को हमेशा अपनी पत्नी की जरूरतों का ख्याल रखना चाहिए। जो पति अपनी पत्नी की जरूरतों का ख्याल नहीं रखता और उसे घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता, उसे जीवन भर कंगाल रहता है और गरीबी का सामना करना पड़ सकता है। -
मारपीट करना
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जो पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं उन्हें जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर स्त्री को देवी का स्वरूप माना जाता है और जिस घर में देवी का सम्मान नहीं होता, वहां कभी सुख-शांति नहीं रहती।
(Photos Source: PremanandJi Maharaj/Facebook)
(यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज ने बताया सुबह उठने का सही समय, इस वक्त हर हाल में छोड़ दें बिस्तर)
