-
Preity Zinta : बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस रहीं प्रीति जिंटा 46 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। प्रीति को सरोगेसी के जरिए मां बनने का सुख मिला है। प्रीति ने अपने मां बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है। बता दें कि प्रीति जिंटा से पहले भी तमाम अभिनेत्रियां रही हैं जो 40 की उम्र के बाद मां बनीं। आइए डालें उनके नामों पर एक नजर:
-
शिल्पा शेट्टी 45 साल की उम्र में मां बनी थीं। उन्होंने तब सरोगेसी के जरिए मां बनने का सुख प्राप्त किया।
-
कश्मीरा शाह ने 45 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।
-
सैफ अली खान से शादी में अमृता सिंह ने जब बेटे इब्राहिम को जन्म दिया था तब वह 43 साल की थीं।
-
कोरियोग्राफर फराह खान 43 साल की उम्र में तीन बच्चों की मां बनी थीं। उन्होंने आईवीएफ के जरिए ट्रिपलेट को जन्म दिया था।
-
एकता कपूर सरोगेसी के जरिए 44 साल की उम्र में बेटे की मां बनी थीं।
-
डायना हेडन ने 43 साल की उम्र में एग फ्रीज़िंग तकनीक की मदद से मां बनने का सुख हासिल किया।
