-

Prakash Singh Badal: प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल 2023 को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। प्रकाश सिंह बाद का नाम पंजाब और देश की राजनीति में बहुत बड़ा स्थान रखता था। बादल ने सरपंच के पद से अपने राजनीतिक जीवन का आगाज करते हुए पांच बार मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय किया। (Photo: PTI)
-
प्रकाश सिंह बादल ने राजनीति में कई रिकॉर्ड बनाए। साल 2022 में 94 साल की उम्र में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले वह सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी रहे। (Photo: PTI)
-
प्रकाश सिंह बादल के परिवार के और भी सदस्य सक्रिय राजनीति में हैं और बड़े पदों पर रहे।
उनके बेटे सुखबीर बादल पंजाब के सीएम रहे तो बहू हरसिमरत कौर केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। (Photo: PTI) -
प्रकाश सिंह बादल ने 2022 में चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि उनके पास करीब 15 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। (Photo: PTI)
-
प्रकाश सिंह बादल के नाम कोई लग्जरी गाड़ी नहीं थी। उनके पास गाड़ी के नाम पर सिर्फ एक ट्रैक्टर थी जिसकी कीमत उन्होंने करीब 4 लाख घोषित की थी। (Photo: PTI)
-
प्रकाश सिंह बादल 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव हार गए थे। यह उनके राजनीतिक करियर की पहली हार थी। (Photo: PTI)
-
बादल 2022 विधानसभा चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बेटे सुखबीर के दबाव में चुनाव लड़ा था। (Photo: PTI)
-
प्रकाश सिंह बादल के निधन पर देश के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन को अपनी निजी क्षति बताई। (Photo: PTI)
-
पंजाब सरकार ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर राज्य में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। (Photo: PTI)