
फेसबुक से लेकर ट्विटर तक पूरा सोशल मीडिया राजनेताओं से लेकर एक्टर्स तक के लिए आम लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का सबसे आसान जरिए बन गया है। पीएम मोदी से लेकर अमिताभ बच्चन तक बड़े-बड़े लोग twitter के जरिए सीधा आम लोगों से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पर 21.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और खुद मोदी भी 1376 लोगों को फॉलो करते हैं। इसी तरह अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 21.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह 1054 लोगों को फॉलो करते हैं। मगर कुछ सेलेब्रिटीज ऐसे भी हैं जो ट्विटर पर किसी को फॉलो नहीं करते। जानिए कौन हैं वो- (Photo: twitter) -
1. Ravindrasinh Jadeja: भारतीय क्रिकेटर और हरफरमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के ट्विटर पर 7.7 लाख फॉलोअर्स हैं, मगर वह किसी को भी फॉलो नहीं करते। (Photo: twitter)
2. Sushma Swaraj: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज Twitter पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर आम लोगों द्वारा की गई शिकायतों पर वह तुरंत एक्शन लेती हैं। उन्हें 54 लाख लोग फॉलो करते हैं मगर वह किसी भी व्यक्ति को फॉलो नहीं करती। (Photo: twitter) 3. Sri Sri Ravi Shankar: आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता और विश्व प्रसिद्ध गुरु श्री श्री रविशंकर के ट्विटर पर 13 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में दिल्ली के यमुना किनारे वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल कराने वाले रविशंकर ट्विटर पर किसी को भी फॉलो नहीं करते। (Photo: twitter) -
4. President Mukharjee: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यालय के ट्विटर पर 18 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन 'राष्ट्रपति भवन' खुद किसी को भी फॉलो नहीं करता। (Photo: twitter)
-
5. A.R. Rahman: देश और दुनिया में अपने संगीत का जादू बिखेरने वाले संगीतकार ए. आर. रहमान के ट्विटर पर 1 करोड़ 14 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। लेकिन वह खुद किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं। (Photo: twitter)
-
6. Dalai Lama: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के ऑफिशल पेज को ट्विटर पर 1 करोड़ 28 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, लेकिन दलाई लामा का ऑफिशल पेज खुद किसी को भी फॉलो नहीं करता है। (Photo: twitter)