-
नरेंद्र मोदी 13वें भारत- जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार की शाम को यहां पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय के बीच हमारे देश की तमाम उपलब्धियों को गिनाया। मोदी को यहां देखकर जापान में रह रहे भारतीय भी काफी खुश हुए। मोदी ने ट्वीट पर बताया कि आबे के साथ उनकी बैठक से दोनों देशों के दोस्ताना संबंधों को और मजबूती मिलेगी। दो दिन का यह सम्मेलन रविवार को शुरू हुआ। सम्मेलन में आपसी रिश्तों में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी और द्विपक्षीय संबंधों के रणनीतिक आयामों को और गहरा करने पर चर्चा होगी। मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ काफी समय व्यतीत किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को उपहार दिया। जानिए मोदी और आबे के बीच मुलाकात के बाद क्या कुछ हुआ खास। (All Pics-AP/PTI)
-
पीएम नरेंद्र मोदी को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपना एक विश्वसनीय और गहरा दोस्त बताया। तस्वीरों से जाहिर होता है कि दोनों नेताओं के बीच बाकई गहरी दोस्ती है।
-
शिंजो आबे खुद ही पीएम मोदी को लेने एयरपोर्ट पहुंचे।
-
सबसे पहले पीएम शिंजो आबे ने मोदी को जापान की रोबोट बनाने वाली फैक्ट्री से रूबरू कराया। दोनों नेता ट्रेन से तोक्यो पहुंचें।
-
तोक्यो से ट्रेन में सवार होकर मोदी यामानाशी पहुंचे, जो कि तोक्यो से करीब 110 किलोमीटर की दूरी पर है।
-
सोमवार को दोनों नेता की तोक्यो में औपचारिक शिखर बैठक जारी है। उनकी इस बैठक के एजेंडा में द्विपक्षीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करना शामिल है।
दिन भर तमाम जगहों का दौरा कर पीएम मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ स्वादिष्ट रात्रि भोज का लुत्फ उठाया। -
शाही डिनर के बारे में खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर जानकारी दी। मोदी ने बताया कि उन्होंने शिंजो आबे के साथ चॉपस्टिक से जापानी खाना खाने का तरीका भी सीखा।
-
इस मुलाकात के दौरान मोदी ने आबे को हस्तनिर्मित स्फटिक के कटोरे और मिर्जापुर की दरियां उपहार में दीं। कटोरे का निर्माण राजस्थान से प्राप्त गुलाबी और पीले रंग के क्वार्ज पत्थर से किया गया है। मोदी द्वारा आबे को को दिए गए कटोरे की आकृति वाले पात्रों को गुजरात के खंभात क्षेत्र के प्रसिद्ध हस्तशिल्पी शब्बीर हुसैन इब्राहीमभाई शेख ने बहुत लगन और मेहनत से तैयार किया है। इसके अलावा मोदी ने आबे को परंपरागत काम किया हुआ जोधपुरी लकड़ी का संदूक भी उपहार में दिया।
-
मोदी और शिंजो आबे के बीच हुई मुलाकात में काफी गर्मजोशी दिखी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो से मुलाकात की और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित लाभकारी चर्चा की। -
भारत और जापान के टॉप बिजनेस फोरम की मीटिंग में मोदी और आबे।
