-

दिल्ली में राजपथ पर लगे हुनर हाट में मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना तब नहीं रहा जब उन्होंने अचानक अपने बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख लिया। जी हां, बुधवार 19 फरवरी को पीएम मोदी अचानक हुनर हाट पहुंच गए। यहां जाने का पीएम मोदी का कोई पहले से तय कार्यक्रम नहीं था। हुनर हाट में मौजूद अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी इसकी जानकरी 10 मिनट पहले दी गई। पीएम मोदी यहां करीब 50 मिनट तक रुके। पीएम ने अपने इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर भी की हैं।
-
पीएम ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि यही भारत की विविधता है।
-
पीएम मोदी वहां दुकानदारों से भी मिले। पीएम से मिलकर ये लोग काफी खुश दिखे।
-
हुनर हाट में मुंबई से आए दुकानदार रहमान ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया। रहमान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिंदगी में पहली बार किसी पीएम से हाथ मिलाया है।
-
पीएम ने हुनर हाट में चाय और लिट्टी चोखा का आनंद लिया। उन्होंने इसके लिए खुद पैसे भी चुकाए।
-
पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने की भी लोगो में होड़ दिखी।
-
राजपथ पर चल रहा ये हुनर हाट 23 फरवरी तक चलेगा।
‘कौशल को काम’ की थीम पर आधारित इस हुनर हाट में दस्तकार, शिल्पकार और खानसामे जैसे लोग भाग ले रहे हैं। -
इस बार हुनर हाट में करीब 50 प्रतिशत महिला दस्तकार हैं।