-
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में इस बार 11 महिला कैबिनेट मंत्री हैं। इनमें स्मृति ईरानी से निर्मला सीतारमण और अनुप्रिया पटेल से साध्वी निरंजना ज्योति तक के नाम शामिल हैं। लोकसभा का सदस्य बनते समय इनमें से कई मंत्रियों ने अपनी रुचि और पसंदीदा टाइम पास की जानकारी भी दी थी। आइए जानें अपने खाली वक्त में ये महिला मंत्री क्या करती हैं।
-
ट्राइबल अफेयर्स की राज्यमंत्री रेणुका सिंह को कविताएं लिखने और पढ़ने का शौक है। उन्हें बागवानी करना भी पसंद है। अपने खाली समय में वह परिवार के साथ समय बिताती हैं और साथ ही कविताएं भी लिखती हैं।
महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी खाली समय में पढ़ती हैं। -
उपभोक्ता मामलों की राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति को गार्डनिंग करने औऱ दुनिया की महान हस्तियों की जीवनी पढ़ने का बहुत शौक है। वह अपने खाली समय में धार्मिक कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनना पसंद करती हैं।
सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक पहली बार लोकसभा सदस्य और मंत्री बनी हैं। उनका फेवरेट टाइमपास पढ़ना और घूमना है। -
परिवार और समाज कल्याण राज्य मंत्री भारती पंवार को किताबें पढ़ने और गाना गाने का शौक है। अपने खाली समय में वह अपने शौक को पूरा करती हैं।
-
कपड़ा और रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश को खाली समय में गाने सुनना और खाना पकाना पसंद है।
-
विदेश राज्यमंत्री मिनाक्षी लेखी अपने खाली समय में पढ़ना औऱ घूमना पसंद करती हैं।
