-
सरकार में पारदर्शिता लाने की कवायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ही मंत्रिमंडल से शुरू की। इसी क्रम में पीएम मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों की संपत्ति pmindia.gov.in पर सार्वजनिक की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 89,700 रुपए कैश है। उनके पास न तो कोई गाड़ी है और न ही उनके ऊपर किसी तरह का कोई लोन है। मोदी मंत्रिमंडल के जिन अन्य सदस्यों की संपत्तियां सार्वजनिक की गई हैं, उनमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, खाद्य एंव सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान, शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय संख्यिकी मंत्री सदानंद गौड़ा शामिल हैं। (Photo Source: PTI)
-
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की संपत्ति में गिरावट के बाद भी वह मोदी कैबिनेट के सबसे रईस मंत्री बने हुए हैं। फाइनेंशियल ईयर 2015-16 में जेटली के पास चल और अचल संपत्ति मिलाकर कुल 60.99 करोड़ रुपए हैं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 67.01 करोड़ था। वित्त मंत्री और उनकी पत्नी संगीता जेटली के पास दिल्ली, अमृतसर और गांधीनगर में कुल 6 ज्वाइंट प्रॉपर्टी है। (Photo Source: PTI)
-
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस साल कोई भी संपत्ति न ही खरीदी है और न ही बेची है। संपत्ति के रूप में स्वराज के पास एक फ्लैट है जिसकी कीमत वर्तमान में 1,81,84,984 रुपए है। वहीं पलवल में उनके पास 93,50,000 की कृषि योग्य भूमि है। उनके पास 30,48,354 रुपए की ज्वैलरी और कैनरा बैंक में 2,25,00,000 कीमत की एफडी है। उनके सेविंग्स अकाउंट में 5,37,262 रुपए और 2,84,150 रुपए कैश है। उनकी कुल संपत्ति 5,21,54,750 रुपए है। वहीं उनके पति स्वराज कौशल की कुल संपत्ति 20,97,86,711 रुपए है। (Photo Source: PTI)
-
केंद्रीय मंत्री राम विलास के पास 50,000 रुपए कैश और एसबीआई अकाउंट में 27,28,792 और सिंडीकेट बैंक हाजीपुर में 3 लाख 21 हजार 714 रुपए है। पासवान के पास अचल संपत्ति के रूप में 15 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 15,00,000 रुपए है। उनके पास पटना के नजदीक एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 6 लाख है। राम विलास पासवान के पास कुल संपत्ति 52 लाख 506 रुपए की संपत्ति है। (Photo Source: PTI)
-
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (File)
-
केंद्रीय संख्यिकी मंत्री सदानंद गौड़ा के पास कुल 17 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। गौड़ा ने 1994 के बाद फ्रिज नहीं खरीदा है। वह 3500 हजार कीमत का नोकिया फोन चलाते हैं। गौड़ा ने अपनी संपत्ति के ब्योरे में बताया कि उन्होंने 1993 में एक टीवी खरीदा था। (Photo Source: PTI)