-
देश के गृहमंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक, बीजेपी के तमाम ऐसे नेता हैं जो अकसर चर्चा में बने रहते हैं। देश में अहम जिम्मेदारी संभालने वाले इन राजनेताओं की निजी जिंदगी संभालती और संवारती हैं इनकी धर्मपत्नियां। हालांकि बीजेपी के बहुत से ऐसे नेता हैं जिनकी पत्नियों के बारे में लोग कम ही जानते होंगे। तो आइए जानते हैं इन कद्दावर बीजेपी नेताओं की पत्नियां कौन हैं औऱ क्या करती हैं:
-
अमित शाह की पत्नी का नाम सोनल शाह है। दोनों की शादी 1987 में हुई थी। सोनल शाह कोल्हापुर की रहने वाली हैं। सोनल गृहणी हैं।
-
बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी विरोधियों पर तीखे प्रहार करने के लिए मशहूर हैं। स्वामी ने रोक्सना से शादी रचाई है। दोनों की मुलाकात हार्वर्ड में पढ़ाई के दौरान हुई थी। रोक्सना सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। (PHOTO: Social Media)
-
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की पत्नी का नाम माया शंकर प्रसाद है। माया एक इतिहासकार हैं और पटना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी हैं। (PHOTO: ANI)
-
राजनाथ सिंह की पत्नी का नाम सावित्री है। दोनों की शादी साल 1971 में हुई थी। सावित्री भी गृहणी हैं। (PHOTO: Indian Express)
-
महाराष्ट्र के सीएम रह चुके बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने साल 2005 में अमृता से शादी रचाई थी। अमृता ट्रेंड क्लासिकल सिंगर और बैंकर हैं। (PHOTO: PTI)