-

5 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के विरोध छात्र पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी जेएनयू पहुंची थीं। इन सबके बीच गुरुवार को छात्रों ने राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर रोक कर हिरासत में लिया। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया जिसमें कई घायल हो गए। (Photo: REUTERS)
-
पुलिस और छात्रों के बीच के टकराव की तस्वीरें मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।(Photo: PTI)
-
कई वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं जिनमें दिख रहा है कि पुरष पुलिसकर्मी भी छात्राओं पर बल प्रयोग कर रहे हैं। तस्वीरों में छात्राएं चीखती-चिल्लाती नजर आ रही हैं। (Photo: REUTERS)
-
पुलिस लाठी चार्ज में कई छात्राएं घायल बी हो गईं। तस्वीर में फूटे सिर के साथ छात्रा नजर आ रही है। (Photo: REUTERS)
-
पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेकर बस में बिठा विजय चौक से दूर ले गए। (Photo: AP)
-
सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस।
-
दिल्ली के मंडी हाउस पर भी प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने सामने दिखी। (फोटो- पीटीआई)