बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी शादी गुपचुप तरीके से की है। लिहाजा आज हम आपको फिर से एक कपल के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अचानक शादी कर ली। हाल ही दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों को पोस्ट कर इस बारे में जानकारी। वहीं इनके कुछ करीबियों ने भी शादी की रस्मों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत के साथ काय पो चे और आयशा जैसी फिल्मों में नजर आ चुंकी एक्ट्रेस अमृता पुरी के बारे में। देखिए अमृता के रिशेप्शन से लेकर वैडिंग की तस्वीरें। -
34 वर्षीय एक्ट्रेस अमृता पुरी हाल ही विवाह के बंधंन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड इमरुन सेठी के साथ बैंकॉक में गुपचुप शादी कर ली।
इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के पेरेंट्स और कुछ करीबी ही नजर आए। अमृता और इमरुन एक-दूसरे को कई साल से डेट कर रहे थे। दोनों ने 11 नवंबर को सात फेरे लेकर लेकर शादी की है। इमरुन एक बिजनेसमैन हैं। अमृता ने शादी के मौके पर आइवरी शेड का लहंगा पहना जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। -
वहीं क्रीम कलर की शेरवानी और ग्रीन कलर की पगड़ी में इमरुन भी काफी हैंडसम लग रहे थे।
-
शादी के दौरान दूल्हा बनने जा रहे इमरुन को कंधों पर उठाते उनके दोस्त।
-
अपने दोस्तों के साथ अमृता।
-
शादी के दौरान हाथों में महंदी लगवातीं अमृता।
-
सुचित महाजन के साथ अमृता पुरी।
