-
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले काफी समय से ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट प्लेसेज का लुत्फ उठा रही हैं। परिणीति हर रोज ऑस्ट्रेलिया के एक नई खूबसूरत जगह के बारे में खुद एक्सप्लॉर करती हैं और इंस्टाग्राम के जरि फैंस को भी बताती हैं। परिणीति ने कुछ और तस्वीरें शेयर करके वहां के समुंदर की अंदर की खूबसूरती के बारे में दिखाया है। हाल ही परी ने तस्वीरों में ऑस्ट्रेलिया के queensland डेस्टीनेशन के बारे में बताया है। queensland के नीले समुंदर में परिणीति चोपड़ा बिकनी पहने हुए दिख रही हैं। परिणीति की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। महज दो घंटे में इस तस्वीर पर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। (All Photos)
-
एक और अन्य तस्वीर में परिणीति चोपड़ा ने फुल स्विमसूट पहना है। इस तस्वीर में परिणीति स्कूबा डाइविंग करते हुए नजर आ रही हैं।
-
सिडनी के टॉप पर स्थित Harbour Bridge पर परिणीति चोपड़ा। जहां पर परिणीति खड़ी हैं वहां से पूरे सिडनी का नजारा दिखाई देता है।
-
ग्रीन और व्हाइट कॉम्बिनेशन वाली इस ड्रेस में परिणीति चोपड़ा काफी क्यूट लग रही हैं।
-
परिणीति चोपड़ा ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर हैं। परिणीति की अलग फिल्म नमस्ते इंग्लैड है।
