-

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव (Raghav Chaddha) चड्ढा संग शादी करने जा रही हैं। 24 सितंबर को उदयपुर में दोनों सात फेरे लेंगे। शादी के लिए यह कपल उदयपुर पहुंच भी चुका है।
-
अपने प्यार को मुकम्मल करने जा रहीं परिणीति चोपड़ा ने प्यार में धोखा भी खाया है। इस बात का खुलासा उन्होंने पिंकविला को दिये एक इंटरव्यू में किया था।
-
बिना नाम लिए परिणीति ने अपने ब्रेकअप पर कहा था कि किसी ने बुरी तरह मेरा दिल तोड़ा था। लेकिन ये आखिरी बार था जब किसी ने ऐसा कुछ किया।
-
‘ये मेरी लाइफ के सबसे खराब अनुभवों में से एक था। क्योंकि उससे पहले मैंने कभी रिजेक्शन नहीं झेला था। उस वक्त मुझे मेरे परिवार की सख्त जरूरत थी। इस धोखे के बाद मैं समझदार बन गई। इसके लिए मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं।’
-
बता दें कि परिणीति चोपड़ा का कई सेलेब्स के साथ नाम जुड़ा। इसमें अर्जुन कपूर से उदय चोपड़ा तक के नाम शामिल रहे।
-
हालांकि परिणीति के साथ जिस शख्स के नाम से सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वो था असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई का।
-
चरित प्रियंका चोपड़ा की शादी में परिणीति के साथ नजर भी आए थे। इस फैमिली फंक्शन में सिर्फ रचित ही ऐसे थे जिनकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।
-
प्रियंका चोपड़ा के उस धोखे और ब्रेकअप वाले इंटरव्यू के बाद फैंस ने सोशल मीडिया में चरित देसाई को लेकर कई तरह की बातें भी लिखीं थीं।
-
फिलहाल परिणीति ने धोखे और ब्रेकअप पर ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं किया और जीवन में आगे बढ़ गईं। अब वह अपने सपनों के राजकुमार संग शादी करने जा रही हैं। (All Photos: Parineeti Chopra fan page)