-
परिणीति चोपड़ा ने अपने कथित बॉयफ्रेंड मनीष शर्मा का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है। दोनों पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में थे। बॉलीवुडलाइफ.कॉम वेबसाइट से बात करते हुए इनके नजदीकी सूत्रों ने इनके अलग होने की जानकारी दी।
-
हालांकि, दोनों ने अपनी रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलासा नहीं किया। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इंडस्ट्री में सब लोग इनके रिलेशन के बारे में जानते थे।
-
रिपोर्ट के मुताबिक उनके रिलेशन में दिक्कतें एक साल पहले पैदा होने लगीं। उसके बाद जोड़े ने अब एक-दूसरे से अलग होने का प्लान बना लिया। इसके बाद परिणीति ब्रेकअप से उबरने के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई हैं।
दोनों ने एक अच्छे मोड़ के साथ एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त बने रहेंगे। -
मनीष परिणीति की अगली फिल्म मेरी प्यार बंधु को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
-
कुछ दिन पहले आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। दोनों एक ही फ्लैट में रह रहे थे। दोनों के बीच झगड़ा होने की वजह से मनीष ने फ्लैट छोड़ दिया था।
