• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. papua new guinea the only country where more than 800 languages are spoken

इतनी भाषाएं भारत में भी नहीं! जानिए उस देश के बारे में जहां बोली जाती हैं 800 से अधिक भाषाएं

World’s Greatest Linguistic Treasure: दुनिया में भाषाओं की संख्या भले ही लगातार कम होती जा रही हो, लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां आज भी 800 से ज्यादा जीवित भाषाएं बोली जाती हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित यह देश सबसे अनोखा उदाहरण है।

By: Archana Keshri
December 11, 2025 13:52 IST
हमें फॉलो करें
  • Papua New Guinea languages
    1/11

    दुनिया में भाषाओं की बात होती है तो सबसे पहले भारत, इंडोनेशिया या अफ्रीका के कई देशों का नाम आता है। लेकिन एक ऐसा देश है, जिसकी आबादी ज्यादा नहीं है, फिर भी यहां भाषाओं की संख्या किसी बड़े महाद्वीप से भी ज्यादा है। (Photo Source: Pexels)

  • 2/11

    दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित ‘पापुआ न्यू गिनी’ दुनिया का सबसे ज्यादा भाषाई विविधता वाला देश है। यहां 840 से अधिक जीवित भाषाएं बोली जाती हैं, यानी पूरी दुनिया की कुल भाषाओं का लगभग 12% सिर्फ इसी एक देश में मौजूद है। (Photo Source: Unsplash)

  • 3/11

    इतनी भाषाएं क्यों? हर 5–10 किलोमीटर पर बदल जाती है भाषा
    पापुआ न्यू गिनी की भौगोलिक स्थिति इसकी भाषाई विविधता की सबसे बड़ी वजह है। यहां घने जंगल, ऊंचे पर्वत, खड़ी घाटियां और अलग-थलग बसे द्वीप हैं। सदियों तक लोग एक-दूसरे से कटे हुए रहे, यात्रा और संपर्क लगभग न के बराबर था। (Photo Source: Pexels)

  • 4/11

    ऐसे में हर कबीले ने अपनी अलग भाषा विकसित कर ली, जो पीढ़ियों से चली आ रही है। यही कारण है कि कई गांवों में लोग एक-दूसरे की भाषा तक नहीं समझ पाते। (Photo Source: Pexels)

  • 5/11

    दुनिया की सबसे छोटी वर्णमाला यहीं बोली जाती है
    पापुआ न्यू गिनी की भाषाई विविधता का एक दिलचस्प उदाहरण ‘रोतोकास’ भाषा है। इस भाषा में सिर्फ 11 ध्वनियां हैं, जो इसे दुनिया की सबसे छोटी वर्णमालाओं में से एक बनाती हैं। (Photo Source: Unsplash)

  • 6/11

    वहीं दूसरी ओर, यहां की दो प्रमुख संपर्क भाषाएं हैं- ‘हिरी मोटू’ और ‘टोक पिसिन’ (पिजिन इंग्लिश)। टोक पिसिन इतना लोकप्रिय है कि यह देश की अनौपचारिक सामान्य भाषा बन चुकी है। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे खुशहाल देश, जहां न एयरपोर्ट है न अपनी करेंसी, फिर भी लोग जीते हैं शाही जिंदगी)

  • 7/11

    अंग्रेजी ऑफिशियल भाषा, लेकिन सिर्फ 1-2% लोग ही बोल पाते हैं
    हालांकि पापुआ न्यू गिनी की ऑफिशियल भाषा अंग्रेजी है, लेकिन इसे बहुत कम लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं। देश की बड़ी आबादी अपनी स्थानीय भाषाओं या टोक पिसिन में बातचीत करती है। (Photo Source: Unsplash)

  • 8/11

    सैकड़ों भाषाएं विलुप्त होने के कगार पर
    भाषाओं की इतनी अधिक संख्या एक गर्व की बात है, लेकिन इसका एक दुखद पहलू भी है। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और आधुनिक शिक्षा के विस्तार के कारण 100 से ज्यादा भाषाएं खतरे में हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 9/11

    कई भाषाएं एक ही पीढ़ी में समाप्त हो चुकी हैं, क्योंकि उन्हें बोलने वाले कुछ ही लोग बचे थे और नई पीढ़ी ने उन्हें अपनाया नहीं। UNESCO ने पापुआ न्यू गिनी को ‘Languages Paradise’ यानी ‘भाषाओं का स्वर्ग’ कहा है, लेकिन इस स्वर्ग की कई भाषाएं धीरे-धीरे मिट रही हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 10/11

    दुनिया के अन्य देशों में भाषाएं
    इंडोनेशिया में 700+ भाषाएं बोली जाती हैं, नाइजीरिया में 500+ भाषाएं, तो वहीं भारत में 450+ भाषाएं बोली जाती है। इसके बावजूद भाषाई विविधता के मामले में पापुआ न्यू गिनी आज भी दुनिया में नंबर 1 है। (Photo Source: Pexels)

  • 11/11

    भाषा सिर्फ आवाज नहीं, यह पहचान है
    पापुआ न्यू गिनी का उदाहरण हमें यह बताता है कि भाषा सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं है, यह संस्कृति, इतिहास, लोक कथाओं, और पहचान का खजाना होती है। जब कोई भाषा खत्म होती है, तो उसके साथ उस समुदाय की पूरी सांस्कृतिक विरासत भी खो जाती है। (Photo Source: Unsplash)
    (यह भी पढ़ें: क्रिसमस का ग्लोबल रंग, दुनिया के इन देशों में है इस त्योहार को मनाने की अजीब परंपरा)

TOPICS
language
Papua New Guinea
protect native languages
Regional language
UNESCO
+ 1 More
अपडेट
राजपाट: कौन किसके साथ? दक्षिण की सियासी भिड़ंत, पंजाब का गठबंधन सूत्र और बिहार का नया वारिस
Aaj Ka Panchang 13 December 2025: आयुष्मान योग आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल सहित शनिवार का संपूर्ण पंचांग
पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट की सुस्त रफ्तार? बैंकों में अटक गए सूर्य घर योजना से जुड़े लोन के मामले
जनसत्ता संपादकीय: वैज्ञानिक दौर में भी तेजी से पांव पसार रहा अंधविश्वास, तंत्र मंत्र के नाम पर खूब होता है अपराध
दुनिया से गायब हो जाएंगी जानवरों की 8 हजार प्रजातियां, क्लाइमेट चेंज को लेकर ऑक्सफोर्ड की रिसर्च में बड़ी भविष्यवाणी
जनसत्ता संपादकीय: मशीन पर इंसान की निर्भरता हो सकती है घातक, ChatGPT के विवाद ने कैसे खोली तकनीकी खामियों की पोल
दुनिया मेरे आगे: दूसरों की वजह से खुद को न करें दुखी, अपने सिद्धांतों को भुलाना देगा ज्यादा पीड़ा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
विचार: कृषि क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो सकती है होम्योपैथी, कम लागत में किसानों का बढ़ेगा मुनाफा
मुकेश भारद्वाज का कॉलम बेबाक बोल: फिर पाप क्या है?
बिखरे विपक्ष का पूरी ताकत से मुकाबला करेगी महायुति, निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी प्रमुख का बड़ा बयान
National Wrestling Championship: अंतिम पंघाल ने जीता स्वर्ण, महिला टीम खिताब हरियाणा के नाम
फोटो गैलरी
10 Photos
सर्दियों में भारत के मेहमान होते हैं ये 10 खूबसूरत पक्षी, हजारों किलोमीटर दूर से आते हैं यहां
10 hours agoDecember 12, 2025
11 Photos
लाल आलू क्यों है सफेद आलू से ज्यादा हेल्दी? जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
12 hours agoDecember 12, 2025
8 Photos
आलस को जड़ से खत्म कर देंगी ये 7 जापानी तकनीकें, जिंदगी से हमेशा के लिए मिटा देंगे टालमटोल
13 hours agoDecember 12, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US