-
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के चंद बेहद प्रतिभाशाली एक्टर्स में शुमार हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से करोड़ों लोगों को अपना फैन बना लिया है। मायानगरी में अपनी कला के जलवे से देश दुनिया में प्रसिद्धी हासिल करने वाले पंकज त्रिपाठी दिल से अपने गांव और ग्रामीण माहौल के बेहद करीब हैं।
-
एक्टर पंकज त्रिपाठी गांव से आज भी काफ़ी जुड़े हैं। इसकी झलक उनके मुंबई के घर में भी दिखाई देती है। घर में घुसते ही उनके हॉल में लकड़ी का संदूक और खाट देख सकते हैं।
-
पंकज त्रिपाठी ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें लकड़ी की चीजें पसंद हैं। खाट के बारे में उन्होंने बताया था कि लकड़ी मुंबई में ख़रीदी, रस्सी गांव से मंगाई और उनके ससुर ने रस्सी से चारपाई बिनी।

पंकज त्रिपाठी का मुंबई जाकर भी गांव से इतना मज़बूत कनेक्शन है कि तमाम व्यस्तताओं के बावजूद वह गांव के लिए सोचते और कुछ करते रहते हैं। एक समय वह अपने गांव की टीम को एक वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भेजने के लिए प्रयास कर रहे थे। -
पंकज त्रिपाठी मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। उनके माता पिता अब भी गांव में ही रहते हैं।

पंकज त्रिपाठी जब भी समय मिलता है वह अपने गांव जरूर जाते हैं। -
गांव में वह कभी खेतों में पौधारोपण करते नजर आ चुके हैं तो कभी लिट्टी चोखा बनाते।
-
Photos: Social Media