-
Pamela Chopra Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की सास और यशराज बैनर के मालिक आदित्य चोपड़ी (Aditya Chopra) की मां पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। पामेला चोपड़ा ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पामेला की शादी यश चोपड़ा से हुई थी। आइए जानते हैं कैसी थी दोनों की लव स्टोरी। (Photo: Social Media)
-
पामेला दिल्ली में पली बढ़ी थीं। उन्होंने यश चोपड़ा को पहली बार दिल्ली में ही देखा था। (Photo: Indian Express)
-
दिल्ली में एक क्रिकेट मैच के दौरान उनकी नजर यश चोपड़ा पर पड़ी थी। हालांकि यहां उनकी यश से कोई बात नहीं हुई। (Photo: Indian Express)
-
पामेला और यश के बीच राबता मुंबई में हुआ। यश चोपड़ा की बहन की सगाई का मौका था। (Photo: Indian Express)
-
यश चोपड़ा ने अपनी बहन की सगाई में सिमी ग्रेवाल को भी न्योता दिया था। पामेला सिमी ग्रेवाल के साथ ही पहुंची थीं। वहीं यश औऱ पामेला की पहली मुलाकात और बात हुई। (Photo: Udai Chopra Insta)
-
भले शादी से पहले यश और पामेला की मुलाकात हुई थी लेकिन दोनों की शादी अरेंज मैरिज थी। दोनों के घरवालों ने एक दूसरे को पसंद किया था। (Photo: Netflix)
-
इस तरह से साल 1970 में यश चोपड़ा ने पामेला की शादी हुई। (Photo: Social Media)