-
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई राजनेता ऐसे हैं जो किसी रियासत या राजपरिवार से संबंध रखते हैं। इनमें राजा भैया (Raja Bhaiya) से लेकर संजय सिंह (Sanjay Singh) तक के नाम शामिल हैं। वहीं राजघरानों की कुछ महिलाएं भी यूपी की पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। इनमें से पहले कोई अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ था तो कोई कांग्रेस के साथ, लेकिन अब ये बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। आइए जानें राजघराने से आने वालीं इन्हीं महिला नेत्रियों पर एक नजर:
-
कालाकांकर रियासत की राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार प्रतापगढ़ से लोकसभा सांसद रह चुकी हैँ। वह तीनों बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत कर संसद पहुंची।
-
कभी इंदिरा और राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे दिनेश सिंह की बेटी राजकुमारी रत्ना सिंह अब बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं।
-
रानी पक्षलिका सिंह आगरा के बाह तहसील सीट से विधायक हैं। भदावर रियासत की रानी पक्षलिका सिंह अपने पति राजा अरिदमन सिंह के साथ सालों तक समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के साथ रहीं।
-
हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में पक्षलिका सिंह ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गईं।
-
रानी गरिमा सिंह अमेठी राजपरिवार के संजय सिंह की पहली पत्नी हैं। वह मांडा रियासत के राजा रहे पूर्व पीएम वीपी सिंह की भतीजी भी हैं।
-
गरिमा सिंह अमेठी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की विधायक हैं।
-
अमीता सिंह अमेठी राजघराने की बहू और संजय सिंह की दूसरी पत्नी हैं। वह भी राजनीति में हैं। अमीता दो बार कांग्रेस के टिकट पर अमेठी विधानसभा से विधायक भी रही हैं।
-
2019 में अमीता सिंह पति संजय सिंह के साथ बीजेपी में शामिल हो गईं। बता दें कि संजय सिंह हमेशा से गांधी परिवार के करीब रहे हैं।
-
अमीता सिंह और संजय सिंह।
