पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की शनिवार (15 जुलाई) को हत्या कर दी गई। उन्हें उनके भाई ने गला घोंटकर मार दिया। खबरों के मुताबिक, वह चाहता था कि कंदील मॉडलिंग और शूट करना बंद कर दें लेकिन कंदील ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया। कंदील अपने बयानों और नए-नए वीडियो को लेकर चर्चा में रहती थीं। उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें जानिए- -
कंदील 2014 में पाकिस्तान के लोगों की नजरों में आईं। तब उन्होंने कैमरे के सामने 'पाउट' करते हुए अपना पहला वीडियो बनाया था। (फोटो- फेसबुक)
-
कंदील की शादी हो चुकी थी। उन्होंने पति से लड़ाई के बाद उसे छोड़ दिया था। यह खुलासा हाल ही में हुआ था।(फोटो- फेसबुक)
-
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान की जीत पर स्ट्रिप डांस करने का वादा किया था।(फोटो- फेसबुक)
-
ऐसी खबर थी कि कंदील बलोच बिग बॉस 10 में आने वाली हैं।(फोटो- फेसबुक)
-
कंदील को 'पाकिस्तानी आईडल' में भी देखा जा चुका है। (फोटो- फेसबुक)
-
चाहे कंदील को लोग पंसद ना करते हों, लेकिन उनकी लगभग हर वीडियो को 8 लाख व्यूज मिल जाते थे।(फोटो- फेसबुक)
