-
OSSC Result 2016: उड़ीसा कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर सिविल इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करवाया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि ओडिशा एसएससी ने इस परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं और परीक्षार्थी अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
-
OSSC Result 2016: आयोग ने परीक्षा परिणाम के साथ दस्तावेज वेरिफिकेशन शिड्यूल भी जारी किया है, जिसके अनुसार आपको दस्तावेजों को वेरिफिकेशन करवाना होगा। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को 4 अक्टूबर 2016 को अपने डोक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन करवाने होंगे।
-
OSSC Result 2016: ओडिशा एसएससी ने जूनियर सिविल इंजीनियर पद के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे। उसके बाद अगस्त महीने में इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन भी करवाया गया था, जिसमें कई उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
-
OSSC Result 2016: परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया जाएगा और चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में चयनित सभी उम्मीदवारों की पोस्टिंग ओडिशा में ही की जाएगी।
-
OSSC Result 2016: कैसे देखें रिजल्ट- अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग ऑन करें। उसके बाद Odisha SSC Junior Engineer Civil Results से जुड़े लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी देकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
-
OSSC Result 2016: ओडिशा स्टाफ सलेक्शन कमीशन की स्थापना 1994 में की गई थी, जो कि सरकार के विभिन्न विभागों में पड़े रिक्त स्थानों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करता है और कर्मचारी नियुक्त करता है। हर साल आयोग किसी ना किसी विभाग के लिए भर्ती निकालकर उम्मीदवारों का चयन करता है।