• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. organs that stay alive after death can save lives through donation

मृत्यु के बाद भी जानिए कौन-से अंग कितने समय तक रहते हैं जीवित, बचा सकते हैं कई लोगों की जान

Life After Death: मृत व्यक्ति के शरीर से अंगों को निकालकर विशेष परिस्थितियों में सुरक्षित रखा जाता है और तय समय के भीतर जरूरतमंद मरीजों में ट्रांसप्लांट किया जाता है। आइए जानते हैं कि मौत के बाद शरीर के कौन-से अंग कितने समय तक जीवित रह सकते हैं।

By: Archana Keshri
December 15, 2025 15:28 IST
हमें फॉलो करें
  • Organs That Can Keep Others Alive
    1/14

    किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद यह मान लिया जाता है कि शरीर पूरी तरह निष्क्रिय हो जाता है, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। मौत के बाद भी शरीर के कई ऑर्गन्स और टिशूज कुछ समय तक जीवित रहते हैं और सही समय पर दान किए जाएं तो वे जरूरतमंद मरीजों की जान बचा सकते हैं। यही वजह है कि ऑर्गन डोनेशन को ‘दूसरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा’ कहा जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 2/14

    ऑर्गन डोनेशन के लिए काम करने वाली संस्था ‘डोनेट लाइफ’ की वेबसाइट के मुताबिक, मृत्यु के बाद सभी अंग एक साथ काम करना बंद नहीं करते। कुछ अंगों को तुरंत ट्रांसप्लांट करना जरूरी होता है, जबकि कुछ अंग ऐसे भी हैं जिन्हें वर्षों तक सुरक्षित रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है। (Photo Source: Unsplash)

  • 3/14

    मृत्यु के बाद अंग कितने समय तक रहते हैं सुरक्षित?
    फेफड़े (Lungs)

    फेफड़ों को मृत्यु के बाद लगभग 4 से 6 घंटे तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस दौरान इन्हें ट्रांसप्लांट किया जाना जरूरी होता है, ताकि मरीज को नया जीवन मिल सके। (Photo Source: Unsplash)

  • 4/14

    दिल (Heart)
    दिल भी मृत्यु के बाद 4 से 6 घंटे तक ही उपयोग में लाया जा सकता है। हार्ट ट्रांसप्लांट के मामलों में समय बेहद अहम भूमिका निभाता है। (Photo Source: Unsplash)

  • 5/14

    आंत (Intestine)
    आंतों को लगभग 6 से 12 घंटे तक जीवित रखा जा सकता है। हालांकि, आंत का ट्रांसप्लांट बहुत कम मामलों में किया जाता है। (Photo Source: Freepik)

  • 6/14

    लीवर (Liver)
    लीवर को 24 घंटे तक सुरक्षित रखा जा सकता है। लीवर ट्रांसप्लांट से लिवर फेल्योर के मरीजों की जान बचाई जा सकती है। (Photo Source: Unsplash)

  • 7/14

    पैंक्रियाज (Pancreas)
    पैंक्रियाज भी लगभग 24 घंटे तक जीवित रहता है। यह खासतौर पर डायबिटीज के गंभीर मरीजों के लिए उपयोगी होता है। (Photo Source: Freepik)

  • 8/14

    किडनी (Kidney)
    किडनी सबसे लंबे समय तक उपयोग में आने वाले प्रमुख अंगों में से एक है। इसे मृत्यु के बाद करीब 72 घंटे यानी 3 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। (Photo Source: Unsplash)

  • 9/14

    आंखों की कॉर्निया (Eye’s Cornea)
    आंखों की कॉर्निया को लगभग 14 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। कॉर्निया डोनेशन से किसी अंधे व्यक्ति को रोशनी मिल सकती है। (Photo Source: Unsplash)

  • 10/14

    हड्डियां (Bones)
    हड्डियों को विशेष टिशू बैंक में रखकर 5 साल तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इनका इस्तेमाल सर्जरी और एक्सीडेंट के मामलों में होता है। (Photo Source: Unsplash)

  • 11/14

    त्वचा (Skin)
    त्वचा भी 5 वर्ष तक सुरक्षित रखी जा सकती है। यह खासकर जले हुए मरीजों के इलाज में बेहद उपयोगी होती है। (Photo Source: Unsplash)

  • 12/14

    हार्ट वाल्व (Heart Valves)
    हार्ट वाल्व को सबसे लंबे समय तक, यानी करीब 10 साल तक सुरक्षित रखा जा सकता है। ये बच्चों और वयस्कों दोनों के हार्ट सर्जरी में काम आते हैं और उनके लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं। (Photo Source: Freepik)

  • 13/14

    ऑर्गन डोनेशन क्यों है जरूरी?
    भारत में हर साल हजारों मरीज सिर्फ इसलिए जान गंवा देते हैं क्योंकि उन्हें समय पर अंग नहीं मिल पाता। एक व्यक्ति के अंगदान से 8 से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सकती है और कई अन्य लोगों का जीवन बेहतर बनाया जा सकता है। (Photo Source: Pexels)

  • 14/14

    समाज की जिम्मेदारी
    ऑर्गन डोनेशन को लेकर आज भी समाज में कई भ्रांतियां हैं। जरूरत है जागरूकता की, ताकि लोग समझ सकें कि मृत्यु के बाद भी उनका शरीर किसी और के लिए जिंदगी बन सकता है। अंगदान न सिर्फ एक नेक काम है, बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा भी है। अगर हम सभी इस दिशा में एक छोटा सा कदम बढ़ाएं, तो अनगिनत जिंदगियों को नया सवेरा मिल सकता है। (Photo Source: Unsplash)
    (यह भी पढ़ें: मानसिक थकान और स्ट्रेस में कैफीन नहीं, ये आयुर्वेदिक हर्बल चाय है असरदार, देती है नर्वस सिस्टम को आराम)

TOPICS
donation
kidney donation
organ Donation
अपडेट
‘तकलीफ होती है’, तान्या मित्तल ने किया अनफॉलो तो टूटा नीलम गिरी का दिल: वो मेरी दोस्त थी
IND U19 vs MAL U19 Today Match: सेमीफाइनल से पहले भारत का आखिरी मैच, वैभव सूर्यवंशी पर होगी नजर; देखें लाइव अपडेट्स
जनसत्ता आज का अखबार – 16 दिसंबर 2025, मंगलवार का हिंदी समाचार पत्र – Today’s Hindi Newspaper, Jansatta ePaper (16 December)
रेखा को नहीं पसंद था मुकेश अग्रवाल का रंग रूप, बीना रमानी का दावा: उनके मन में सिर्फ अमिताभ थे
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, सात बसें और तीन कारों में टक्कर से लगी आग; 4 लोगों की मौत
मिशन क्लेमेंसो, अभ्यास वरुण और सीएसजी की तैनाती… इंडो-पैसिफिक में बढ़ रही भारत और फ्रांस की साझेदारी
भारत जीडीपी में आगे पर नौकरियों में पीछे, कहां है समस्या?
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
बिना जांच के डिलीवरी ब्वॉय को सोसाइटी में दी एंट्री तो भड़का कपल, सिक्योरिटी गार्ड ने दिया ऐसा जवाब, Viral Video देख छूट जाएगी हंसी
IPL 2026 की इस दिन से होगी शुरुआत, BCCI ने दी तारीखों की जानकारी; कब होगा फाइनल मैच?
जनसत्ता संपादकीय: दिल्ली में गहरा रहा प्रदूषण का संकट, जहरीली हवा को लेकर गंभीर नहीं सरकारें?
दिल्ली: तापमान में देरी से गिरावट, कम हो सकती है प्रवासी पक्षियों की संख्या
फोटो गैलरी
10 Photos
शैंपू से बाल हो रहे हैं खराब? घर पर बनाएं आयुर्वेदिक हेयर वॉश पाउडर, बिना केमिकल के होंगे साफ, घने-लंबे और मजबूत
15 hours agoDecember 15, 2025
9 Photos
काफी बड़ा है लियोनेल मेसी का बिजनेस एंपायर, इन 6 जगहों से करते हैं मोटी कमाई
16 hours agoDecember 15, 2025
9 Photos
क्या आप जानते हैं सूर्य नमस्कार की शुरुआत कैसे हुई? जुड़ी है हनुमान जी की कथा
16 hours agoDecember 15, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US