-

शिक्षा काफी महंगी होती जा रही है जिससे स्टूडेंट्स के लिए अलग से ट्यूशन फीस अफोर्ड कर पाना मुश्किल होता जा रहा है। पैसों की तंगी के चलते स्टूडेंट्स मजबूरी में या तो पार्ट टाइम कोई काम करते हैं या फिर पढ़ाई ही छोड़ देते हैं। लेकिन इस बात से परेशान होने की जरूरत नहीं है। तकनीक के इस दौर में आप अपने स्मार्टफोन पर ही फ्री में या फिर किफायती दामों पर ट्यूशन्स ले सकते हैं। ऐसी कई ऐप्स हैं जो आपको ऑनलाइन पढ़ाई करने के ऑपशन्स देती हैं। ये एप्स आपको अपने फोन की एप्लिकेशन स्टोर में आसानी से मिल जाएंगी। हम आपको ऐसी ही कुछ ऐप्स के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
Udemy- Udemy डॉट कॉम ऑनलाइन स्टडी मटिरियल मुहैया कराने वाले लोगों की सामग्री का इस्तेमाल करता है। इसके कुछ कोर्स फ्री होते हैं लेकिन कुछ के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं। इसकी स्थापना 2010 में हुई थी। ऐप का साइज 18MB (एंड्रॉयड फोन्स) है। इस पर आपको 80 हजार ऑनलाइन कोर्स मिलेंगे। खास बात यह है कि यह ऐप 50 भाषाओं का विकल्प देती है। Byju's- यह ऐप स्कूल के छात्रों के लिए बेस्ट मानी जाती है। इस पर कक्षा 4 से कक्षा 12 तक का स्टडी मटिरियल है। एक और खासियत यह है कि इस पर 3D टेक्नीक से प्रॉब्लम्स सॉल्व करना सिखाया जाता है। इसका काफी कंटेंट फ्री में उपलब्ध होता है लेकिन एडवांस लेवल के लिए पैसे देने पड़ते हैं। ऐप का साइज 20MB है। 40 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। Hashlearn- यह एक वीडियो लर्निंग ऐप है। इस पर लाइव ट्यूशन्स और फ्री वीडियो क्लासिस मिलती हैं। इसे गूगल की लॉन्चपैड की सेवा की मदद से शुरू किया गया है। Hashlearn का दावा है कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग किफायती दामों पर उपलब्ध कराता है। ऐप का साइज 10MB का है और इससे 2 लाख स्टूडेंट्स जुड़े हैं। Unacademy- इस ऐप पर आपको UPSC, IIT, Bank Exams, CAT आदि कई एग्जाम्स और कोर्सेज के स्टडी मटिरियल मिल जाएंगे। इस ऐप पर कई कोर्सेज फ्री हैं। वहीं जिन कोर्स के चार्ज लगते हैं वे किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट की तुलना में कम होते हैं। यह ऐप 2015 में सामने आई थी। इसका साइज 22MB है। ऐप पर 2400 से अधिक लेसन और कोर्स उपलब्ध हैं। -
Careeranna- यहां पर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स, दोनों के पास पढ़ाई के जरिए अपनी स्किल्स निखारने के बढ़िया ऑप्शन्स हैं। कंपनी का दावा है कि इसने इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी ख्याती प्राप्त की है। कंपनी के मुताबिक 2017 में इसके 15 फीसदी स्टूडेंट्स ब्राजील, नाइजीरिया, दुबई और कतर जैसे देशों से थे। यह ऐप 2014 में शुरू हुई थी। (Source: Agency)