• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • टी20 वर्ल्ड कप
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • टी20 वर्ल्ड कप
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. on mount everest with leaking oxygen refill she clinged on to life with willpower prayers

PHOTOS: चढ़ाई के वक्त लीक हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर, नहीं मानी हार और फतह कर लिया एवरेस्ट

By: Mohani
Updated: July 20, 2021 16:26 IST
हमें फॉलो करें
  • Bhawna Dehariya,Mount Everest, Bhopal news, Bhopal latest news, Bhopal news live, Bhopal news today, Today news Bhopal,Sherpa people,says Dehariya,Mount Everest
    1/6

    छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र तामिया की बेटी भावना डेहरिया (27) दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली मध्यप्रदेश की पहली महिला बन गई हैं। भावना ने अन्य पर्वतारोही दल के साथ माउंट एवरेस्ट पर 22 मई को फतह किया, लेकिन अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जान को जोखिम में डालने से भी परहेज नहीं किया। एवरेस्ट पर फतह के बाद भावना ने मीडियाकर्मियों को अपनी कठिन यात्रा के बारे में बताया। भावना ने यह फतह अपनी जान की बाजी लगाकर पूरा किया है और अपने सपने को साकार कर लौटीं हैं। शिखर की चढ़ाई के वक्त उनका ऑक्सीजन सिलेंडर का रेगुलेटर लीक करने लगा था। इस दौरान उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया और सूझबूझ से काम लिया। मुश्किल हालातों का भावना ने डटकर सामना किया और अपनी मंजिल पर पहुंची। भावना अब देश की जांबाज बेटी बन गई हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने प्रदेश का बल्कि एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर देश का नाम भी रोशन किया है। आइए डालते हैं भावना के एवरेस्ट के सफर पर एक नजर। (All Pics- Bhawana Dehriya Facebook)

  • अपने सफर के दौरान भावना ने काठमांडू को फोन पर अपने ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि माउंट एवरेस्ट के शिखर की चढ़ाई के वक्त मेरा ऑक्सीजन सिलेंडर का रेगुलेटर लीक करने लगा था। मैं डेढ़ घंटे लीकेज वाली जगह को पकड़ कर बैठी रही। हमारे पास एक्स्ट्रा रेगुलेटर नहीं था। इस दौरान भावना के साथी पर्वतारोही शेरपा भी उनके साथ थे।
  • 2/6

    भावना ने अपनी यात्रा के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि ऑक्सीजन खत्म हो जाने के चलते वापस कैम्प-4 लौटना पड़ता लेकिन यह कठिन समय था और मैं वापस नहीं लौटना चाहती थी। शेरपा के काफी कहने पर भी मैं नहीं मानी और मेरी जिद्द के आगे शेरपा मान गया और मुझे अपना रेगुलेटर दिया और मुझे दूसरे ग्रुप के साथ आगे जाने को कहा।

  • 3/6

    उन्होंने कहा, ‘‘सिलेंडर भी इतने समय में खाली होने लगा था। मैंने इस स्थिति में अपने ऑक्सीजन सिलेंडर के वाल्व को आधा ही ओपन रखा, जिससे मैं शिखर तक पहुंच पाई। इसी बीच शेरपा भी आ गया। उन्होंने रेगुलेटर ठीक कर लिया था। शिखर पर फोटो लेते वक्त अचानक मैं गिर पड़ी, तब मेरा ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो चुका था। मेरे शेरपा ने उसको रिप्लेस किया। तब वापस मैं सम्भली और दस मिनट शिखर पर रुकने के बाद वापस लौटने को तैयार हुई।’’

  • 4/6

    भावना ने बताया, ‘‘शिखर पर मैंने भारत का तिरंगा फहराया और ध्वज के साथ फोटो ली।’’ उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मुझे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए 27.50 लाख की वित्तीय सहायता दी। भावना ने बताया, ‘‘यदि कमलनाथ ने मुझे वित्तीय सहायता मुहैया न कराई होती, तो मैं माउंट एवरेस्ट फतह करने का अपना सपना पूरा नहीं कर सकती थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने परिवार के लोगों की भी आभारी हूं, जिन्होंने मुझे मेरे इस अभियान में निरंतर समर्थन जारी रखा।’’ भावना ने बताया कि वह वर्तमान में भोपाल के वीएनएस कॉलेज से फिजिकल एजुकेशन में एमपीएड कर रही हैं।

  • 5/6

    भावना ने कहा कि वह शीघ्र ही घर लौटेंगी। इसी बीच, स्टीफन शेरपा ने काठमांडू से फोन पर बताया, ‘‘हां, भावना ने माउंट एवरेस्ट पर फतह प्राप्त कर ली है।’’ जानकारी के लिए आपको बता दें स्टीफन शेरपा उस पर्वतारोही दल का लीडर है, जिसमें भावना भी शामिल थीं।

अपडेट
SIR के कारण बंगाल में 40 लोगों की मौत… TMC के आरोपों पर चुनाव आयोग ने क्या कहा?
जम्मू में गुलाम कादिर के घर पर चला बुलडोजर, CM उमर बोले- क्या मजहब की वजह से निशाना बनाया गया? 
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025: चेन्नई में भारत का तूफान, पहले ही मैच में चिली को 7-0 से रौंदा; रोशन, दिलराज ने दागे 2-2 गोल
दूसरी तिमाही में 8.2% रही GDP वृद्धि दर, लंच पर मिलेंगे सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार, पढ़िए आज की 5 बड़ी खबरें
KIUG 2025: विश्व चैंपियन तीरंदाज अदिति स्वामी ने जीता स्वर्ण, श्रीहरि नटराज, भव्या सचदेवा के दम जैन यूनिवर्सिटी टॉप पर
‘मेरा स्टैंड क्लियर है…’, मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर घमासान के बीच लंच पर मिलेंगे सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार
Tere Ishk Mein Collection Day 1: कृति-धनुष की जोड़ी ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस, ओपनिंग डे पर हुई नोटों की बारिश
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
IND vs SA: रोहित शर्मा-यशस्वी जायसवाल ओपनर, तिलक वर्मा और हर्षित राणा भी शामिल; पहले वनडे के लिए भारतीय दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
दिल्ली में MCD उपचुनाव के लिए 12 सीटों पर है कड़ा मुकाबला, CM रेखा गुप्ता के वार्ड में भी डाले जाएंगे वोट
अल फलाह के फाउंडर जवाद अहमद सिद्दीकी ने फर्जीवाड़ा कर हासिल की थी दिल्ली में जमीन, ED की जांच में और क्या बड़े खुलासे हुए?
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल शादी के बंधन में कब बंधेंगे? म्यूजिक कंपोजर की मां ने दिया बड़ा अपडेट
फोटो गैलरी
8 Photos
सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? ये योगासन देंगे तुरंत राहत
2 hours agoNovember 28, 2025
8 Photos
घर में दरिद्रता रोकना चाहते हैं? तरक्की में बाधा बनता है किचन में रखा ये सामान, आज ही हटा दें
4 hours agoNovember 28, 2025
7 Photos
शहद क्यों खाना चाहिए, किन गंभीर बीमारियों में पहुंचा सकती है लाभ
5 hours agoNovember 28, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US