-

बॉलीवुड के मशहूर अदाकार रहे ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपने पीछे वह करोड़ों चाहने वाले छोड़ गए हैं। ऋषि कपूर की एक्टिंग के मुरीद हर वर्ग के लोग थे। उनके चाहने वाले उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला ने भी उनसे जुड़ी कुछ यादें साझा की हैं।
-
ऋषि कपूर ने 1973 में फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में कदम रखा था। राज कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनकी अभिनेत्री थीं डिंपल कपाड़िया।
-
फिल्म का एक गाना आज तक सुना औऱ गुनगुनाया जाता है। वह गाना है- हम तुम एक कमरे में बंद हों और चाबी खो जाए..। ये गाना कश्मीर के गुलमर्ग में एक घर के अंदर शूट हुआ था।
-
उमर अबदुल्ला ने गुलमर्ग के उसी घर की तस्वीर शेयर करते हुए ऋषि कपूर के निधन पर उनको श्रद्धांजलि दी।
-
ये है वो घर जिसमें बॉबी फिल्म का वो सदाबहार गाना 'हम तुम..' शूट हुआ था। कुछ सालों पहले जब ऋषि कपूर कश्मीर में थे तो वह इस घर को देखने भी पहुंचे थे।
-
इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए उमर अबदुल्ला ने लिखा- गुलमर्ग में बॉबी की झोपड़ी के बाहर ऋषि कपूर। दशकों से अब लोग झोपड़ी को देखना चाहते हैं, उन्होंने और डिंपल ने उस यादगार गीत 'हम तुम' से इसे मशहूर किया।
-
ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए उमर अबदुल्ला ने ये भी लिखा कि, 'बॉबी, कर्ज़ से लेकर ज़माने की दिखाना है, आपकी फ़िल्में और कुछ संवाद मेरे बचपन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। अलविदा ऋषि कपूर और धन्यवाद।' <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/rishi-kapoor-old-tweet-on-kapoors-after-his-demise-know-why-he-tweet-like-this/1393774/">‘कपूरों का टाइम भारी है, रक्षा करना..’, मौत से महीना भर पहले ही ऋषि कपूर ने जताया था डर</a>