Nusrat Jahan TMC: नुसरत जहां आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करते हुए देश के सर्वोच्च संस्था संसद तक में अपनी जगह बना ली है। नुसरत जहां पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बशीरहाट से लोकसभा सांसद हैं। नुसरत मुख्यमत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) की काफी करीबी मानी जाती हैं। आइए जानें टीएमसी (TMC) सांसद नुसरत जहां से जुड़ी कुछ बातें: -
नुसरत जहां ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी। इसी साल वह फेयर वन मिस कोलकाता बनी थीं।
-
2011 में नुसरत जहां को उनकी पहली फिल्म बंगाली 'शोत्रु' मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
-
पहली फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। इस ऑडिशन में उनके साथ 50 और लड़कियां थीं। हालांकि सबको पीछे छोड़ते हुए नुसरत जहां ने सुपरस्टार जीत के अपोजिट काम हासिल किया था।
नुसरत जहां ने कई सुपरहिट बंगाली फिल्मों में काम किया। बंगाल के तमाम सुपरस्टार्स के साथ वह स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। -
नुसरत की लोकप्रियता को देखते हुए ही ममता बनर्जी ने उन्हें लोकसभा का टिकट थमाया। नुसरत ने भी टीएमसी प्रमुख को निराश नहीं किया औऱ भारी मतों से ये चुनाव जीत लोकसभा पहुंच गईं।
-
2019 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में नुसरत जहां ने बताया था कि वह 12वीं पास हैं औऱ उनके पास करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
अब नुसरत जहां शादी कर चुकी हैं। उनके पति का नाम निखिल जैन है। निखिल सफल उद्योगपति हैं। -
शादी के बाद नुसरत जहां कि संपत्ति में इजाफा लाजमी है। हालांकि अब उनकी कुल संपत्ति कितनी है इसका पुष्ट ब्योरा मौजूद नहीं है।
-
All Photos: Nusrat Jahan Instagram
