
जल्द अक्षय कुमार सुपर स्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 2.0 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। अक्षय साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बतौर विलेन शुरुआत करने वाले हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई स्टार वहां विलेन के तौर पर डेब्यू कर रहा हो। अक्षय से पहले ये स्टार्स साउथ की फिल्मों में बतौर विलेन डेब्यू कर चुके हैं। -
नील नितिन मुकेश ने कथथी फिल्म में साउथ के एक्टर विजय के साथ काम किया था। फिल्म में नील विलेन बनकर विजय की परेशानियां बढ़ाने में लगे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि नील ने अपने तमिल डायलॉग खुद डब किए थे।
शरद केलकर ने तेलुगु फिल्म सरदार गब्बर सिंह-2 में बतौर विलेन काम कर साउथ इंडियन इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में पवन कल्याण और श्रुति हसन भी थे। -
इरफान खान ने साल 2006 में तेलुगु फिल्म सैनकुदु में महेश बाबू के साथ काम किया था।
-
सोनू सूद ने नागेश्वर राव और चिरंजीवी के साथ एक फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में सोनी नेगेटिव रोल में थे।
-
राहुल देव ने चैंपियन फिल्म में बतौर विलेन डेब्यू किया था।