• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. non married chief minister in indian politics after 2016 election result

सर्बानंद की शपथ के साथ गैरशादीशुदा सीएम की लिस्ट हुई और लंबी, जानिए ऐसे तमाम नेताओं के बारे में

By: जनसत्ता ऑनलाइन
May 19, 2016 14:10 IST
हमें फॉलो करें
  • bachelor cm,non married chief minister, mamata banerjee, jayalalitha, sarbanand sonwal, election 2016, five state election result, polling result
    1/11

    19 मई के चुनाव नतीजों के मुताबिक जिन पांच राज्‍यों में नई सरकार बन रही है, उनमें से तीन (असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु) के सीएम पहले से ही तय थे। खास बात यह है कि ये तीनों सीएम शादीशुदा नहीं हैं। जयललिता (तमिलनाडु) और ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल) तो पहले भी सीएम रह चुकी हैं, लेकिन सर्बानंद सोनोवाल पहली बार सीएम (असम) बने हैं। 52 साल के सोनोवाल ने मंगलवार (24 मई) को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इनके अलावा कई और मौजूदा सीएम हैं जिनकी शादी नहीं हुई है या कभी हुई भी तो अब परिवार से अलग हैं। ऐसे ही नेताओं पर एक नजर:

  • 2/11

    68 साल की जयललिता पांचवीं बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। जयललिता तमिल फिल्मों की सफल एक्ट्रेस रह चुकी हैं। 1965 से लेकर 1972 तक उन्होंने एमजी रामचंद्रन के साथ सफल फिल्मी जोड़ी बनाई। इसके बाद 1982 में वो एमजी रामचंद्रन के साथ राजनीति में आ गई। जयललिता ने शादी नहीं की है। तमिलनाडु में उन्हें अम्मा के नाम से जाना जाता है।

  • 3/11

    ममता बनर्जी ने करीब तीन दशक पुराने वामपंथी शासन को साल 2011 में हराया था। 2016 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने 294 सीटों में 209 सीटों पर जीत दर्ज की है। अब ममता लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुकी हैं। ममता बनर्जी ने भी शादी नहीं की है।

  • 4/11

    असम गण परिषद से बीजेपी में आए सर्वानंद सोनोवाल बीजेपी के तरफ से असम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए गए थे। चुनाव नतीजे साफ हो जाने के बाद उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया था। सर्वानंद असम में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। 52 साल के सोनोवाल ने अब तक शादी नहीं की है।

  • 5/11

    69 वर्षीय नवीन पटनायक ओडिशा के साल 2000 से मुख्यमंत्री हैं। लगातार तीन बार मुख्यमंत्री चुने जा चुके नवीन पटनायक अविवाहित हैं।

  • 6/11

    मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री हैं। मनोहर लाल कई साल संघ के प्रचारक रह चुके हैं और उन्होंने शादी नहीं की है।

  • 7/11

    नरेंद्र मोदी को पीएम चुने जाने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर आनंदीबेन पटेल को बीजेपी ने चुना था। आनंदी बेन की शादी तो हुई है लेकिन वो काफी समय से अपने परिवार से अलग रहती हैं।

  • 8/11

    वसुन्धरा राजे के हाथों दूसरी बार राजस्थान की कमान है। ग्वालियर राजघराने में पैदा हुई वसुन्धरा की शादी धौलपुर के जाट राजघराने में हुई थी लेकिन वसुन्धरा भी काफी समय से परिवार से अलग रहती हैं।

  • 9/11

    महबूबा मुफ्ती हाल ही में जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री बनी है। महबूबा राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। महबूबा की शादी जावेद इकबाल से हुई थी लेकिन कई सालों से महबूबा अकेले रह रही हैं।

  • 10/11

    मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है। 60 साल की मायावती कई दशकों से राजनीति में है और इन्होंने भी शादी नहीं की है।

  • 11/11

    उमा भारती मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को चुनाव में मात दी थी। इस समय उमा भारती केंद्र सरकार में मंत्री हैं। उमा भारती साध्वी हैं तो जाहिर है उन्होंने शादी नहीं की है।

TOPICS
Election Results 2016
अपडेट
‘बॉर्डर 2’ का नया गाना ‘जाते हुए लम्हों’ हुआ रिलीज, पुराने गाने के री-क्रिएटेड वर्जन में विशाल मिश्रा ने बिखेरा जादू
IND vs NZ: 26 साल के दिल्ली के इस खिलाड़ी ने मारी बाजी, वाशिंगटन सुंदर की जगह वनडे टीम में मिली जगह
UGC NET December 2025: कब जारी होगी यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आंसर की? यह है संभावित तारीख
मकर संक्रांति स्पेशल: घर पर बनाएं ये 5 तरह की मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगता रह जाए
Opinion: कहना क्या चाहते हैं अखिलेश, SIR से उन्हें फायदा हो रहा है या नुकसान?
BSF जवान ने गाया ‘संदेशे आते हैं’, Border-2 के क्रेज के बीच तहलका मचा रहा Video; सुनील शेट्टी भी हुए फैन
IND U19 vs ENG U19: वैभव का इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप शो; नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा, बनाए इतने रन
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
हर दिन लंच में सांभर-चावल खाना सही या गलत? एक्सपर्ट बता रहे हैं आपके शरीर पर पड़ने वाले असर
Rajasthan REET Mains Admit Card 2026 released LIVE: रीट मेन्स एडमिट कार्ड जारी, rssb.rajasthan.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड
Protein vs Digestion: क्या प्रोटीन खाते ही बिगड़ जाता है पेट? इन 5 गट-फ्रेंडली Protein रिच फूड्स से पाचन रहेगा दुरुस्त, ये रहा Digestive Friendly विकल्प
Investment Tips : 7% का दिलचस्प रूल – शेयर, प्रॉपर्टी से लेकर रिटायरमेंट प्लानिंग तक हर जगह आएगा काम
फोटो गैलरी
11 Photos
बाकी त्योहारों की तरह क्यों नहीं बदलती मकर संक्रांति की तारीख? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
2 minutes agoJanuary 12, 2026
9 Photos
नींद और सुकून छीन रही है ओवरथिंकिंग? जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल
2 hours agoJanuary 12, 2026
8 Photos
इन फिल्मों को देखने के बाद कहेंगे काश नहीं देखी होती, दिमाग पर छोड़ती हैं ऐसा असर दोबारा देखने की नहीं जुटा पाएंगे हिम्मत
3 days agoJanuary 9, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US