-

देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग कई दिनों से सड़कों पर हैं। दिल्ली के शाहीन बाग से लेकर प्रयागराज के रौशन बाग तक में महिलाएं, पुरुष और बच्चे इस कानून के विरोध में डटे हैं। देश के कुछ हिस्सों में CAA और NRC के सपोर्ट में भी सड़को पर उतरे। हालांकि कानून का विरोध करने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है।
-
CAA/NRC का विरोध करने वाले इसे संविधान के खिलाफ बताते हुए वापसे लेने की मांग कर रहे हैं।
-
कर्नाटक में इस कानून के विरोध में मंदिर की दीवार पर भी NO CAA और NO NRC जैसे स्लोगन्स लिख दिए गए। (Photo: @nagarjund/twitter)
ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। (Photo: @nagarjund/twitter) -
मंदिर के साथ ही स्कूल की दीवार पर भी ऐसे ही नारे लिखे गए। (Photo: @nagarjund/twitter)
ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। (Photo: @nagarjund/twitter) -
बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पिछले करीब महीने भर से लोग सड़कों पर उतर इस कानून का प्रचंड विरोध कर रहे हैं।