-
मोदी ने सरकार ने हाल ही में अपने दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया है। इसमें 43 नए मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके साथ ही मोदी सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 78 हो गई है। कई नए चेहरों को शामिल किया गया है तो कुछ की छुट्टी कर दी गई है। वहीं इस मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को काफी तव्जो दी गई है। 11 नई महिला मंत्री भी बनाई गईं हैं। आईए आपको बताते हैं कुछ महिला मंत्रियों के बारे में जिनके पास हैं 23 लाख तक के आभूषण। नीचे दी गई जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट से ली गई है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक आभूषणों का ब्योरा दिया गया है। (Image: Narendra Modi Twitter)
-
मोदी कैबिनेट ने दी DICGC अधिनियम में संशोधन को मंजूरी। (फाइल फोटो)
स्मृति ईरानी- स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। इनके पास 22,50,821 रूपये के आभूषण हैं। (Image: Smriti Irani Instagram) अनुप्रिया पटेल- भारत की वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के पास 4,80,000 रूपये से ज्यादा के आभूषण हैं। उन्हें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य मंत्री बनाया गया है। (Image: Anupriya Patel Twitter) मीनाक्षी लेखी- मीनाक्षी लेखी बीजेपी की वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें मोदी सरकरा के दूरसे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में विदेश राज्य मंत्री बनाया गया है। मिनाक्षी के पास 23,70,000 रूपये से ज्यादा के आभूषण हैं। (Image: Meenakshi Lekhi Twitter) -
दर्शना जरदोश मौजूदा वक्त में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री हैं। उन्हें मोदी सरकरा के दूरसे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य मंत्री बनाया गया है। (Image: Darshana Jardosh Twitter)
प्रतिमा भौमिक- प्रतिमा भौमिक को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। इनके पास 1,80,000 रूपये से ज्यादा के आभूषण हैं। (Image: Pratima Bhoumik Twitter)
