-
Coronavirus Lockdown: क्वैरन्टाइन के लिए गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कुछ जमातियों द्वारा वहां मौजूद नर्सों के साथ अश्लील बर्ताव करने का मामला सामंने आया है। इन लोगों पर आरोप है कि ये लोग अस्पताल में बिना कपड़ों के घूमते मिले। ये गंदे गाने गा रहे हैं और अश्लील इशारे भी कर रहे हैं, साथ ही इलाज में सहयोग भी नहीं कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जमातियों द्वारा की गई इस हरकत पर भोजपुरी फिल्म स्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने पीएम मोदी से ऐसे लोगों को गोली मारने की अपील की है। (All Photos: Dinesh Lal Yadav Nirahua Facebook)
-
दिनेश लाल यादव ने पुलिस कम्पलेंट की वह कॉपी शेयर करते हुए जमातियों पर निशाना साधा जिसमें उन लोगों द्वारा हॉस्पिटल स्टाफ के साथ अमर्यादित व्यवहार करने की बात कही गई है।
-
निरहुआ ने ये कॉपी शेयर करते हुए एक कविता भी लिखी जिसमें वह पीएम से कह रहे हैं कि एक सर्जिकल स्ट्राइक अपने देश के अंदर भी की जाए ताकि ऐसे लोग बच ना पाएं।
-
निरहुआ ने कविता में लिखा- मोदी जी ऐलान करो देश द्रोहियों को मरना होगा। सर्जिकल स्ट्राइक एक बार अब घर में भी करना होगा। इंसानियत के दुश्मन कैसे ईंटा पत्थर फेंक रहे। पुलिसकर्मी लाचार खड़े होकर के इनको देख रहे। इसीलिए सरकार ने इनको हाथों में बन्दूक दिया…कैसे वर्दी पे इनके थूक दिया…अब इन्हें साफ करना होगा। मोदी जी ऐलान करो देशद्रोहियों को मरना होगा।
-
निरहुआ ने ऐसे लोगों को कोरोना बम कहते हुए आगे लिखा- दुश्मन देश ने भेजा है, ना परमाणु से कम समझो, इंसान नही हैं इन (अपशब्द) को बस कोरोना बम समझो। इनपे ना कोई बकैती होगी नहीं कोई धरना होगा, मोदी जी ऐलान करो देशद्रोहियों को मरना होगा। सर्जिकल स्ट्राइक एक बार अब घर में भी करना होगा।'
-
सोशल मीडिया में निरहुआ की ये कविता वायरल हो रही है। हालांकि ज्यादातर लोग उनकी इस कविता को गंभीर तरीके से नहीं ले रहे। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/fight-against-corona-dinesh-lal-yadav-nirahua-to-ravi-kishan-and-akshra-singh-bhojpuri-stars-who-donated-lakhs-and-crores/1365501/ “>कोरोना: रवि किशन से निरहुआ तक, जानिए किस भोजपुरी स्टार ने किया कितने का दान
-
बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी के बड़े स्टार हैं। वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी के बड़े स्टार हैं। वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
-
निरहुआ की लोकप्रियता को देखते हुए ही बीजेपी ने उन्हें इस बार के लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा था। हाालांकि निरहुआ चुनाव ना जीत सके।