-
Nikita Thukral Husband Affair Childrens: निकिता ठुकराल साउथ फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित नाम रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। तमिल, तेलुगु कन्नड़ औऱ मलयालम भाषाओं की फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से निकिता ने खूब नाम कमाया था। लेकिन शादीशुदा एक्टर से अफेयर ने उनका करियर ही बर्बाद कर दिया:
-
2002 में निकिता ठुकराल ने फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। बहुत जल्द वह काफी लोकप्रिय हो गईं।
-
साथ में फिल्में करने के दौरान वह एक्टर टी दर्शन के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। टी दर्शन पहले से शादीशुदा थे।
-
अफेयर की खबर जब टी दर्शन की पत्नी को पता चली तो उन्होंने जंमकर हंगामा किया। पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और उसके लिए निकिता ठुकराल को ही दोषी बताया।
-
मामला मीडिया में खूब उछला तो फिल्म एसोसिएशन ने निकिता ठुकराल पर तीन साल के लिए बैन लगा दिया। बैन ने निकिता का करियर बर्बाद कर दिया। फिल्में मिलना ही बंद हो गईं।
-
बैन के बाद 2016 में निकिता ने बिजनेसमैन गगनदीप सिंह मागो से शादी कर ली और सिनेमा को अलविदा कह दिया।
-
अब वह एक प्यारी सी बच्ची की मां हैं।
फिल्मों से दूर होने के बाद निकिता ठुकराल कन्नड़ बिग बॉस में नजर आई थीं। हालांकि बिग बॉस भी उनके करियर को दोबारा जिंदा नहीं कर पाया।
