-
15-14 नवंबर को शादी फिर 21 नवंबर को बंगलुरू में दीपिका के घर पार्टी फिर 28 नवंबर को मुंबई में पार्टी देने के बाद अब दीपवीर टाइम निकालकर सिद्धिविनायक के मंदिर पहुंचे। दोनों ने हाथ जोड़कर गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान दीपिका और रणवीर सिंह का अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। सिद्धिविनायक मंदिर में दीपवीर की खूबसूरत झलक को मीडिया फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे में कैद किया। हमशा ही तरह दीपिका इस दौरान भी मुस्कुराते और रणवीर सिंह अपने चिलिंग अंदाज में दिखीं। देखिए तस्वीरें। (All Pics- Instagram)
-
दीपिका और रणवीर मंदिर में ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंचे। दोनों ने ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट्स को चुना।
-
रणवीर-दीपिका के ये आउटफिट्स सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए हैं।
-
दोनों को देख मंदिर के आस-पास काफी भीड़ देखने को मिली।
-
मंदिर में दोनों के आने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
