-

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया। वह बीते 30 वर्षो में ऐसी पहली नेता हैं, जिन्होंने संवैधानिक पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म दिया है। अर्डर्न ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि दोपहर 4.45 मिनट पर बेटी को जन्म दिया, जिसका वजन 3.31 किलोग्राम है। उन्होंने कहा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। ऑकलैंड सिटी अस्पताल की अद्भुत टीम का आभार।'' अर्डर्न (37) को इससे पहले दिन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेसिंडा के पति का नाम पति क्लार्क गेफोर्ड है। (Photos- Jacinda Arderni instagram)
अर्डर्न अक्टूबर 2017 में देश की प्रधानमंत्री बनी थीं और उन्होंने जनवरी में इंस्टाग्राम के जरिए अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। जैकिंडा एरडर्न ने कहा है कि वो गर्भवती हैं और अपने पहले बच्चे को जून में जन्म देने वाली हैं। (Jacinda Ardern- Instagram) -
जैसिंडा की यह तस्वीर 11 जून की है। वह आखिरी माह तक संसद में शामिल होती रहीं। (Photo-PTI)
-
37 साल की जैसिंडा अर्डर्न ने पिछले साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। वह न्यूजीलैंड की 40वें प्रधानमंत्री का दायित्व निभा रही हैं। वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। तस्वीर में उनके साथ Shape of You फेम सिंगर एड सीरीन हैं। (Photo-Jacinda Ardern Instagram)
-
जैसिंडा ने जलवायु परिवर्तन से निपटने, बाल गरीबी के उन्मूलन और देश के सर्वाधिक कमजोर लोगों के जीवन में सुधार का वादा किया। (Photo- Jacinda Ardern Instagram)
-
वह अक्सर गरीब बच्चों से मिलने जाती हैं और उनके साथ काफी फ्रेंडली हैं। (Photo- Jacinda Ardern Instagram)
-
ओबामा उनके पसंदीदा नेता है। (Photo- Jacinda Ardern Instagram)