-
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया साल मनाया जाता है। वहीं, पूरी दुनिया नए साल के स्वागत की तैयारी में जुटी हुई है। लेकिन भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की सरकार ने 1 जनवरी 2024 यानी नए साल के मौके पर किसी तरह के जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगा दी है। (Photo: Pexels)
-
पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में फिलिस्तीनियों की मौत के कारण लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के कई पड़ोसी देश इस नए साल का जश्न नहीं मनाती है। चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह। (Photo: Reuters)
-
China
चीन में 1 जनवरी को नया साल नहीं मनाया जाता। दरअसल, चीन चंद्रमा आधारित कैलेंडर को मानता है। यह कैलेंडर चंद्रमा और सूर्य दोनों की गति पर आधारित है। इसके हिसाब से चीन में नया साल 21 जनवरी से 20 फरवरी के बीच मनाया जाता है। (Photo: @krissada_kuan/instagram) -
Thailand
थाईलैंड में नया साल 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है। इसे जल महोत्सव यानी थाईलैंड की भाषा में इसे सोंगक्रण कहा जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को ठंडे पानी से भिगोकर नए साल की बधाई देते हैं। (Photo: @_ jason _ pizzino. _ /instagram) -
Russia
रूस भी ग्रेगोरियन न्यू ईयर की जगह जूलियन न्यू ईयर मनाते हैं। इसे 14 जनवरी को मनाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और उनके साथ खाना खाते हैं। (Photo: @junioraoun/instagram) -
Ukraine
रूस के साथ-साथ यूक्रेन में भी जूलियन न्यू ईयर मनाया जाता है। (Photo: Reuters) -
Mongolia
मंगोलिया में 16 फरवरी को न्यू ईयर मनाया जाता है। इस उत्सव को 15 दिनों तक बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। (Photo: @mongolia_live/instagram) -
Sri Lanka
श्रीलंका में नया साल अप्रैल के मध्य में सेलिब्रेट किया जाता है। नए साल के पहले दिन को श्रीलंका में अलुथ अवरुद्दा कहते हैं। (Photo: @cookeatreviewrepeat/instagram) -
Ethiopia
इथियोपिया में 11 या 12 सितंबर को नया साल मनाया जाता है। इस दिन इथियोपियाई लोग गीत गाते हैं और एक दूसरे को फूल देते हैं। (Photo: @zuretaddis/instagram)
