-

Tillotma Shome: नेटफ्लिक्स पर हालही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘इज़ लव इनफ ? सर’ (Love is Enough? Sir?) इन दिनों खूब चर्चा में है। इसमें मुख्य किरदार की भूमिका में तिल्लोतमा शोम है, जो फिल्म में मेड ‘रत्ना’ का रोल निभा रही हैं। तिल्लोतमा काम को बेहद पसंद किया जा रहा है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि तिल्लोतमा अमिताभ बच्चन की रिलेटिव हैं। आइए जानते हैं कि तिलोत्त्मा शोम कौन हैं:
-
तिल्लोतमा शोम का जन्म कोलकाता में हुआ है। उनके पिता एयर फोर्स में थे।
-
तिल्लोतमा शोम ने दिल्ली विश्वविघालय के लेडी श्री राम फॉर वुमेन कॉलेज से अपनी पढ़ाई की है।
-
तिल्लोतमा शोम रिश्ते में अमिताभ बच्चन की बहू लगती हैं। दरअसल तिल्लोतमा के पति कुणाल जया बच्चन की बहन के बेटे हैं।
-
तिल्लोतमा शोम फिल्मी दुनिया में जाने से पहले एक थिएटर ग्रुप से जुड़ी हुई थीं और सामाजिक जागरुकता का कार्य करती थीं। उन्होंने कई नाटकों में भी काम किया है।
-
तिल्लोतमा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म मानसून वेडिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने दर्जनों हिंदी औऱ बंगाली फिल्मों में काम किया।
-
Photos: Tillotma Shome Instagram