-
विजयदशमी के दिन चर्चित बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने मुंबई की रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली है। रुक्मिणी में नील के परिवार का दिल तो पहले ही अपनी सादगी से जीत लिया था। गौरतलब है कि नील नितिन मुकेश बॉलीवुड के सबसे मशहूर गायकों में से एक मुकेश के पोते हैं। (Source: Photo by Twitter)
-
नील की सगाई में मुकेश परिवार के सभी सदस्य और उनके दोस्त शामिल हुए। आपको बता दें कि यह एक अरेंज मैरिज है, रुक्मिणी को नील के मम्मी-पापा ने उनके लिए पसंद किया है। (Source: Photo by Twitter)
-
अब आपको नील की होने वाली पत्नी के बारे में बताते हैं। रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से हैं और उन दोनों के ही परिवार एक दूसरे को जानते हैं। रुक्मिणी ने औरंगाबाद से पढ़ाई की है। उनकी दिलचस्पी पर्यावरण और एजूकेशन में है। बता दें कि शादी से एक महीने पहले से नील और रुक्मिणी के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। (Source: Photo by Twitter)
-
बता दें कि नील अब अंधेरी स्थित अपने नए ठिकाने पर चले जाएंगे जिसे उन्होंने खुद तैयार कराया है। नील के पिता नितिन मुकेश घर में बहू आने को लेकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा- वह उन सभी कायदों और परंपराओं का पालन करती है जिसके साथ नील बड़ा हुआ है, और हर तरह से उसके साथ अच्छी लगती है। शादी की तैयारियां पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। (Source: Photo by Twitter)
-
नील के सेटल होने की बात को लेकर नील का परिवार बेहद खुश है। नील के पिता नितिन मुकेश ने कहा- नील जरा पुराने खयालातों का है, जब शादी के पवित्र बंधन की बात आती है तो वह पारंपरिक रीति रिवाजों में विश्वास करता है। उसने अपनी पत्नी को ढूंढे जाने का फैसला अपने माता पिता के विश्वस्त हाथों पर छोड़ दिया था। उसके लिए रुक्मिणी से बेहतर मेल नहीं हो सकता था। (Source: Photo by Twitter)
-
नील आखिरी दफा फिल्म 'वजीर' में अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे। नील की शादी अगले साल होगी। (Source: Photo by Twitter)
-
34 वर्षीय नील सगाई के दिन ब्लैक एंड रेड शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं रुक्मिणी ने इस दिन ट्रेडिश्नल पिंक और ब्लू कलर का लहंगा पहना था। (Source: Photo by Twitter)