-

चर्चा में बने रहने के लिए तमाम सेलिब्रिटीज कई तरह के हथकंडे अपनाती हैं। कुछ सेलेब्स ने तो पब्लिसिटी के चक्कर में फेक शादी तक कर ली। वहीं कुछ ने जल्द शादी करने की झूठी खबर फैलाई। आइए देखें किन-किन सेलेब्स के नाम इसमें शामिल हैं।
-
नेहा कक्कड़ औऱ आदित्य नारायण ने इंडियन आईडल 10 में कहा कि दोनों शादी करने वाले हैं। बकायदा आदित्य नारायण के माता-पिता की मौजूदगी में ये झूठ बोला गया। बाद में पता चला कि दोनों का साथ में एक म्युजिक अल्बम आने वाला है जिसके लिए उन्होंने ये सब किया था।
-
पारस छाबड़ा ने रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में एक्ट्रेस आंचल खुराना से शादी रचाई थी। बाद में आंचल ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि सब फेक था।
सारा खान और अली मर्चेंट ने बिग बॉस हाउस में शादी रचाई थी। बाहर निकलते ही दोनों ने तलाक ले लिया। लोगों ने इस शादी को पूरी तरह से टीआरपी बटोरने का हथकंडा बताया था। राखी सावंत ने टेलीविजन पर स्वयंवर करके ईलेश नाम के एक एनआरआई से सगाई की थी। शो खत्म होने के बाद राखी ने ईलेश से सगाई तोड़ ली। यह सगाई पूरी तरह से पब्लिसिटी स्टंट थी। -
राखी सावंत की ही तरह एक्ट्रेस रतन राजपूत ने भी टीवी पर अपना स्वयंवर किया और फिर सगाई की। शो खत्म होने के बाद रतन राजपूत ने सगाई तोड़ ली थी।
-
हाल ही में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। दोनों ने इन तस्वीरों पर कुछ नहीं कहा। लोगों को लगा कि दोनों ने शादी रचा ली है। लेकिन बाद में पता चला कि दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। उसी की पब्लिसिटी के लिए ये फोटोज वायरल की गई थीं।