-

NEET UG Admit Card 2017: सीबीएसई की राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा 2017 (NEET) के एडमिट कार्ड शनिवार (22 अप्रैल) को जारी हो गए हैं। एडमिट कार्ड सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
-
NEET UG Admit Card 2017: एडमिट कार्ड http://www.cbseneet.nic.in पर जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा सात मई को आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम पूरे देश के 104 सेंटरों पर आयोजित होगी।
-
NEET UG Admit Card 2017: ऐसे डाउनलोड करें NEET 2017 Admit cards-सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए NEET 2017 Admit cards लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। नए खुले पेज पर आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ मांगी जाएगी, जिसे आपको भरना होगा। इसके बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक करना है। जानकारी सब्मिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर सामने होगा। अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
-
NEET UG Admit Card 2017: एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए एग्जाम के लिए घर से निकलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका एडमिट कार्ड आपके पास ही है।
-
NEET UG Admit Card 2017: सुप्रीम कोर्ट ने 25 साल से ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों को राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति दी थी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख भी 5 अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी। हालही में जारी किए गए नोटिस के मुताबिक बोर्ड ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक और सेंटर खोला है। इसके साथ ही एग्जाम सेंटर की संख्या 104 हो गई।
-
NEET UG Admit Card 2017: मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा पास करना अनिवार्य है। नीट के अलावा कोई भी राज्य या संस्थान मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए एग्जाम आयोजित नहीं करवाएगा। इसके अलावा बाकी की जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।