-
भारत में सबसे व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू है। नवरात्रि की शुरुआत आश्विन चंद्र मास के पहले दिन घटस्थापना के साथ होती है। घटस्थापना के दौरान स्थापित कलश को दसवें दिन विसर्जित कर दिया जाता है। पटना में सोमवार को नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा में श्रद्धालु शामिल हुए। (PTI Photo)
-
गरबा भारत के पश्चिमी भाग में इस त्योहार के दौरान किया जाने वाला एक लोकप्रिय नृत्य है। अहमदाबाद में नवरात्रि उत्सव समारोह के दौरान इसका प्रदर्शन करते देखा जा सकता है। (AP Photo)
-
नवरात्रि के पूरे नौ दिनों में देवी शक्ति के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मुंबई में शनिवार 24 सितंबर 2022 को नवरात्रि उत्सव से पहले एक कलाकार हिंदू देवी दुर्गा की मूर्ति पर काम करता हुआ। (AP Photo)
-
कानपुर में सोमवार 26 सितंबर 2022 को नवरात्रि उत्सव के पहले दिन बराह देवी मंदिर के दर्शन करते श्रद्धालु। (PTI Photo) -
बोम्मई गोलू या नवरात्रि गोलू – गुड़िया और मूर्तियों का सजाया प्रदर्शन – तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दक्षिण भारतीय घरों में उत्सव का एक अभिन्न अंग है। मंगलुरु में रविवार, 25 सितंबर 2022 को ‘नवरात्रि ‘ उत्सव की शुरुआत से एक दिन पहले जगमगाते कुद्रोली गोकर्णनाथ मंदिर में श्रद्धालु। (PTI Photo) -
जहां दक्षिण में बोम्मई गोलू एक परंपरा है , वहीं उत्तर भारत में ज्यादातर लोग उपवास रखते हैं। मुरादाबाद में सोमवार 26 सितंबर 2022 को नवरात्रि उत्सव के पहले दिन मां काली मंदिर के दर्शन करते श्रद्धालु। (PTI Photo)
-
वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा नवरात्रि के दौरान विशेष महत्व रखती है, जब देवी की पूजा और उत्सव मनाया जाता है। यह तस्वीर रियासी जिले कटरा में ‘नवरात्रि’ के आगामी त्योहार से पहले 25 सितंबर को माता वैष्णो देवी भवन में सजावट दिखाती है। (PTI Photo) -
रियासी जिले के कटरा में रविवार 25 सितंबर 2022 को नवरात्रि पर्व से पहले माता वैष्णो देवी भवन को सजाया गया। (PTI Photo) -
तस्वीर में हिंदू भक्त नवरात्रि के दौरान प्रयागराज स्थित अलोपीदेवी मंदिर में उत्सव में अनुष्ठान करते नजर आ रहे हैं। (AP Photo)
-
नवरात्रि के दौरान महिलाएं नवरात्रि के प्रत्येक दिन के लिए आवंटित नौ अलग -अलग रंगों के कपड़े पहनती हैं। तस्वीर में भक्तों को अमृतसर में सोमवार 26 सितंबर 2022 को ‘नवरात्रि ‘ उत्सव के पहले दिन माता लोंगा वाली देवी मंदिर में पूजा करने के लिए उनकी यात्रा के दौरान देखा गया।(PTI Photo)