दिल्ली के विज्ञान भवन में बीते दिन गुरुवार को 65वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के उन तमाम लेजेंट सेलेब्स को याद किया गया जो अब हमारे बीच नहीं है। खास तौर से बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को हर शख्स ने याद किया। श्रीदेवी को मरणोपरांत यह अवॉर्ड दिया गया, जिसे लेने उनके पति बोनी कपूर अपनी बेटियों के साथ स्टेज पर पहुंचे। बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी पर दोनों पर मीडिया वालों की नजर टिकी रही। स्टेज पर अपनी पत्नी श्रीदेवी का अवॉर्ड लेने पहुंचे बोनी कपूर ने कहा कि अभिनेत्री ने उन सभी फिल्मों में अपना सौ प्रतिशत दिया जिनमें उन्होंने काम किया और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें उनकी मौत के बाद पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। बोनी गुरुवार को अपनी दो बेटियों जाह्न्वी और खुशी के साथ यहां 65वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने आए थे। (All Photos-PTI) -
समारोह के दौरान जब दूरदर्शन के एंकर बोनी से यह पूछा कि श्रीदेवी को दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर उन्हें कैसा लग रहा है तो बोनी ने उन्हें सही करते हुए कहा, "पहले तो मुझे आपकी बात को सही करने दें। यह उनका पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। बोनी कपूर ने कहा, "यह हमारे लिए दुख का भी क्षण भी है। हम चाहते थे कि वह हमारे साथ यहां होतीं। वह इस पुरस्कार की हकदार थीं। लगभग 50 वर्षो में उन्होंने करीब 300 फिल्में कीं। उन्होंने सभी फिल्मों में अपना बेहतरीन काम किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें छोड़ के जाने के बाद उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। इस दौरान बोनी बेहद भावुक नजर आए। तब बेटी जाह्नवी उनके सिर से पसीना पोछने लगीं और उनका हौंसला बढ़ाने लगी।
-
बोनी कपूर से जब पूछा गया कि वह उन युवा प्रशंसकों को क्या सलाह देंगे जो श्रीदेवी की तरह बनना चाहती हैं? बोनी ने कहा, "मेरी बेटियों की तरह अन्य युवा लड़कियां भी मेरी दिवंगत पत्नी की तरह बनना चाहती हैं। मैं उनसे यही कहूंगा कि हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और मेहनत करती रहें। बोनी ने यह भी कहा कि श्रीदेवी अपने काम के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगी। उन्होंने कहा, "विश्व यह देख रहा है कि उन्होंने क्या कार्य किया और क्या हासिल किया। टीवी और डिजिटल युग के कारण वह हमेशा लोगों का मनोरंजन करती रहेंगी। जब तक फिल्म जगत वजूद में रहेगा तब तक वह सबका मनोरंजन करती रहेंगी।"
-
अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि बोनी कपूर और उनकी बेटियों खुशी और जाह्नवी को दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार स्वीकार करते देखना गर्व भरा क्षण था। अनिल ने ट्वीट कर कहा, "बेहतरीन शख्स और अदाकारा श्रीदेवी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार स्वीकार करते बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को देखने का लम्हा हम सभी के लिए बहुत ही खुशनुमा और गौरवान्वित करने वाला रहा।"
-
श्रीदेवी को उनकी फिल्म 'मॉम' के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इस दौरान राश्ट्पति राम नाथ कोविंद और स्मृति ईरानी ने भी श्रीदेवी तहे दिल से याद किया और कहा कि हम हमेशा याद की जाएंगी।
-
जाह्नवी इस दौरान हूबहू अफनी मां श्रीदेवी की परचाई के जैसे दिखाई दीं।
-
अवॉर्ड लेने के लिए बेटियों के साथ स्टेज की ओर बढ़ते बोनी कपूर।
-
अक्षय कुमार अपने विनोद खन्ना का अवॉर्ड लेने पहुंचे।
