-
21 मई 1991 के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की एक बम धमाके में मौत हो गई थी। यह बम धमाका आंतकी संगठन लिट्टे ने करवाया था। 21 मई को उनकी 25वीं पुण्यतिथि पर बीबीसी से जुडे वरिष्ठ पत्रकार रेहान फजल ने उन्हें याद किया है। इसके लिए उन्होंने फेसबुक पर कुछ फोटोज के साथ एक ऑडियो शेयर किया है। उसी के कुछ अंश ये रहे:
-
फजल बताते हैं कि उस दिन 30 साल की एक छोटे कद की लड़की राजीव गांधी की तरफ चंदन का हार लेकर आगे बढ़ती है। फिर जैसे ही वह पैर छूने के लिए झुकती है तभी कानों को बहरा करने वाला बम धमका हो जाता है। इसमें राजीव गांधी समेत 15 लोगों की मौत हो जाती है। (Express archive photo)
-
उस वक्त वहां पर इंदिरा और राजीव के सम्मान में 'इंदिरा गांधी जीएं, राजीव गांधी जीएं' गीत बज रहा होता है। जब धमाके की धुंध थोड़ी सी छंटी तो बचे हुए लोगों ने राजीव गांधी की तलाश शुरू की। (Express archive photo)
-
राजीव के शरीर का एक हिस्सा वहीं उल्टा पड़ा था। उनका सिर फट चुका था। उनके बाकी शरीर को लोगों ने हाथ में पहनी हुई 'गूची' घड़ी से पहचाना। (Express archive photo)
-
दिल्ली में बैठी सोनिया गांधी को जैसे ही बम धमाके के बारे में पता लगा, उनका पहला सवाल था, 'क्या राजीव जिंदा हैं?' इसपर जब राजीव गांधी के निजी सचिव ने कुछ नहीं बोला तो सोनिया अपना आपा खो बैठीं। इसी वक्त सोनिया को अस्थमा का अटैक भी आ गया था। (Express archive photo)
-
मां को अस्थमा का अटैक आता देख प्रियंका गांधी जो की सिर्फ 19 साल की थीं उन्हें कुछ समझ नहीं आया। वह बस दवाई ढूंढ़ने में लगी रहीं। राजीव गांधी की मौत के वक्त चुनाव चल रहे थे। तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन सेशन ने आगे के चरण के चुनाव स्थगित कर दिए थे। (Express archive photo)
फिर इसके बाद 24 मई को राजीव की अंत्योष्टि हुई। जिसमें देश के बड़े नेता शामिल हुए।(Express archive photo) -
इसके बाद सीआरपीएफ के आईजी डीआर कार्तिकेयन के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। (Express archive photo)
-
जांच के बाद 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, पर मुख्य अभियुक्त ने गिरफ्तारी से पहले ही साइनाइड खाकर जान दे दी। (Express archive photo)
-
आखिरी वक्त में जिसका नाम राजीव गांधी की जुबान पर आया, वह पत्रकार नीना गोपाल थीं। नीना उस वक्त गल्फ न्यूज की रिपोर्टर थीं। राजीव ने उन्हें बुलाने के लिए किसी को भेजा ही था कि तभी धमाका हो गया।(Express archive photo)
